{"_id":"a35acb7ea200d8743b76a0dae4d8db9c","slug":"du-bms-online-registration-starts-from-june-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: BMS में ऑनलाइन आवेदन 7 जून से ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DU: BMS में ऑनलाइन आवेदन 7 जून से
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jun 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के बैचलर विद ऑनर्स इन मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) कोर्स में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 7 जून से होगी।
विज्ञापन
दाखिलों के लिए छात्रों को 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 जून को होगा। प्रवेश परीक्षा केवल दिल्ली में आयोजित होगी। डीयू प्रशासन की ओर से बीएमएस दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इसके लिए छात्रों को www.fms.edu, www.du.ac.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए इस बार 50:50 फॉर्मूला तैयार किया गया है। यानी पचास फीसदी 12वीं के अंकों और 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा के अंकों को ध्यान में रखते हुए मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते साल तक इस कोर्स में इंटरव्यू को 20 फीसदी वेटेज दिया गया था। जिसे इस बार समाप्त कर दिया गया है। हालांकि दाखिले के लिए बेस्ट ऑफ फोर में अंग्रेजी के अंक जरूर देखे जाएंगे। सामान्य व ओबीसी श्रेणी के छात्रों को आवेदन के लिए पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी व शारीरिक अक्षम श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बीते साल ही बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (बीबीएस), बैचलर ऑफ फाइनेंशियल एंड इंवेस्टमेंट एनालिसिस (बीएफआईए) और बीए ऑनर्स इन बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) कोर्सेज का मेकओवर कर बैचलर विद ऑनर्स इन मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) कोर्स बनाया गया है। इस कोर्स को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी की ओर से चलाया जाता है। बीते साल यह कोर्स काफी डिमांड में था।
कॉलेजों में बीएमएस की सीटें
कॉलेज सीट
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी 300
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी 300
केशव महाविद्यालय 60
महाराजा अग्रसेन कॉलज 60
भीमराव अंबेडकर कॉलेज 60
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज 60
सीटों की संख्या 840
टाइमलाइन
7-18 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
20-22 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
26 जून को प्रवेश परीक्षा (दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक)
4 जुलाई रिजल्ट व काउंसलिंग केलिए चयनित छात्रों की सूची
6 जुलाई पहली काउंसलिंग
7 व 8 जुलाई को दाखिला
10 जुलाई दूसरी काउंसलिंग
11-12 जुलाई दाखिला
13 जुलाई तीसरी काउंसलिंग
14-15 जुलाई दाखिला
17 जुलाई चौथी काउंसलिंग
18-19 जुलाई दाखिला
21 जुलाई कोर्स की शुरुआत