फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: BMS online registration starts from june 7

DU: BMS में ऑनलाइन आवेदन 7 जून से

Thu, 05 Jun 2014 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jun 2014 01:35 PM IST
विज्ञापन
DU: BMS online registration starts from june 7

दिल्ली विश्वविद्यालय के बैचलर विद ऑनर्स इन मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) कोर्स में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 7 जून से होगी।

विज्ञापन


दाखिलों के लिए छात्रों को 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 जून को होगा। प्रवेश परीक्षा केवल दिल्ली में आयोजित होगी। डीयू प्रशासन की ओर से बीएमएस दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इसके लिए छात्रों को www.fms.edu, www.du.ac.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए इस बार 50:50 फॉर्मूला तैयार किया गया है। यानी पचास फीसदी 12वीं के अंकों और 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा के अंकों को ध्यान में रखते हुए मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते साल तक इस कोर्स में इंटरव्यू को 20 फीसदी वेटेज दिया गया था। जिसे इस बार समाप्त कर दिया गया है। हालांकि दाखिले के लिए बेस्ट ऑफ फोर में अंग्रेजी के अंक जरूर देखे जाएंगे। सामान्य व ओबीसी श्रेणी के छात्रों को आवेदन के लिए पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि  एससी/एसटी व शारीरिक अक्षम श्रेणी के छात्रों को 250 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते साल ही  बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज (बीबीएस), बैचलर ऑफ फाइनेंशियल एंड इंवेस्टमेंट एनालिसिस (बीएफआईए) और बीए ऑनर्स इन बिजनेस इकोनॉमिक्स (बीबीई) कोर्सेज का मेकओवर कर बैचलर विद ऑनर्स इन मैनेजमेंट स्टडी (बीएमएस) कोर्स बनाया गया है। इस कोर्स को फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी की ओर से चलाया जाता है। बीते साल यह कोर्स काफी डिमांड में था।

कॉलेजों में बीएमएस की सीटें
कॉलेज        सीट
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी    300
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडी    300
केशव महाविद्यालय    60
महाराजा अग्रसेन कॉलज    60
भीमराव अंबेडकर कॉलेज    60
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज    60
सीटों की संख्या    840

टाइमलाइन
7-18 जून तक चलेगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
20-22 जून तक जारी होंगे एडमिट कार्ड
26 जून को प्रवेश परीक्षा (दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक)
4 जुलाई रिजल्ट व काउंसलिंग केलिए चयनित छात्रों की सूची
6 जुलाई पहली काउंसलिंग
7 व 8 जुलाई को दाखिला
10 जुलाई दूसरी काउंसलिंग
11-12 जुलाई दाखिला
13 जुलाई तीसरी काउंसलिंग
14-15 जुलाई दाखिला
17 जुलाई चौथी काउंसलिंग
18-19 जुलाई दाखिला
21 जुलाई कोर्स की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed