फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: become a game changer in the stream of change formula

DU: स्ट्रीम में बदलाव का फॉर्मूला बनेगा गेम चेंजर

Wed, 24 Jun 2015 01:46 AM IST
रश्मि शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jun 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
DU: become a game changer in the stream of change formula

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) कोर्स में दाखिले के लिए स्ट्रीम में बदलाव (कॉमर्स से आर्ट) करने पर अंकों में पांच फीसदी तक कटौती का प्रावधान किया गया है। दाखिले के लिए होने वाला यह प्रावधान गेम चेंजर बन सकता है। दरअसल स्ट्रीम में बदलाव करने पर जहां किसी कॉलेज में राहत होगी, वहीं वह आफत भी बनेगा। इस प्रावधान के लिए कॉलेज अपने-अपने स्तर पर अंकों में कटौती करेंगे। इस तरह से किसी कॉलेज में यह कटौती दो फीसदी तक की होगी, तो कहीं यह 2.5 फीसदी तक की भी हो सकती है।

विज्ञापन


डिप्टी डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि इस बार दाखिले के लिए स्ट्रीम में बदलाव करने पर पांच फीसदी कटौती करने का प्रावधान है। यह कटौती करने का अधिकार कॉलेज प्रिंसिपल को होगा। यह कॉलेज ही तय करेंगे कि उन्हें इस कटौती को पांच फीसदी तक रखना है या फिर दो फीसदी तक।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने कॉलेजों को इस कटौती को तय करके दाखिले से पहले ही वेबसाइट पर अपलोड करने केनिर्देश दिए हैं, जिससे कि छात्रों को पहले ही इस बात का पता हो कि अगर वह स्ट्रीम में बदलाव करके दाखिला लेना चाहते हैं तो कितने अंक कटेंगे। मसलन, अगर कोई कॉलेज स्ट्रीम चेंज करने पर 2.5 फीसदी तक की कटौती करता है तो इस तरह से छात्र के 10 अंक कट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलाल आनंद कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ विजय शर्मा ने बताया कि उनके यहां दाखिले के लिए अगर कोई छात्र स्ट्रीम में बदलाव करके दाखिला लेता है तो उन्होंने 2.5 फीसदी तक की कटौती करने का निर्णय लिया है। इसी तरह से अलग-अलग कॉलेजों ने अपने-अपने स्तर पर यह कटौती तय की है। जिस संबंध में बुधवार तक कॉलेज वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed