{"_id":"ee71dd8038b7df22be912b693269b194","slug":"du-admission-one-form-will-applicable-for-all-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के कॉलेज अपने फॉर्म नहीं जारी करेंगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के कॉलेज अपने फॉर्म नहीं जारी करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 May 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में जून से शुरू होने वाले दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया में एक ही प्री-एडमिशन फॉर्म मान्य होगा। डीयू प्रशासन ने एडमिशन गाइडलाइंस में साफ किया है कि ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म ही स्वीकार किए जाएंगे। यह फॉर्म सभी श्रेणियों के छात्र भर सकेंगे। कॉलेज स्तर पर कोई भी फॉर्म मंजूर नहीं होगा।
विज्ञापन
गाइडलाइंस में कहा गया है कि भले ही दाखिला एक ही प्री-एडमिशन फॉर्म से होंगे, लेकिन कॉलेज अपना प्रॉसपेक्टस प्रकाशित कर सकते हैं। उसमें उन्हें कॉलेज, कोर्स, फीस का ढांचा और ईसीए की जानकारी देनी है। कॉलेजों से कहा गया है कि उन्हें हर उस छात्र को दाखिला देना होगा, जिसके कट ऑफ के मुताबिक अंक होंगे। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर कॉलेज दाखिला नहीं दे सकते।
विज्ञापन
दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए प्रत्येक कॉलेज को अपने यहां छात्रों की जानकारी वेबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट करनी होगा। डीयू प्रशासन को भी एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में जानकारी देनी होगी। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि दाखिले डिसिप्लिन-1 कोर्स के आधार पर ही होंगे।
विज्ञापन
मालूूम हो कि प्रशासन पहले ही साफ कर चुका है कि इस बार ओएमआर फॉर्म में छात्रों को कॉलेज का भी विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही लगभग 45 कोर्स के विकल्प होंगे। फॉर्म के साथ कोई भी प्रमाण पत्र नहीं लगाना है। सेंट स्टीफंस के लिए यह फॉर्म नहीं चलेगा। स्पोर्ट्स और ईसीए के लिए भी अलग फॉर्म होगा।
ये होंगे इलेक्टिव सब्जेक्ट (डिसिप्लिन-1)
फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जियोलॉजी, जूलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोमेडिकल साइंस, मैथमेेटिक्स, स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर साइंस, फूड टेक्नोलॉजी, साइकोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिकस, इंस्ट्रूमेंटेशन, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, एरेबिक, बंगाली, उर्दू, पर्शियन, कॉमर्स, इकोनॉमिकस, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, जियोग्राफी, फिलॉसफी, होमसाइंस, फिजिकल एजुकेशन, सोशियोलॉजी, पॉलिमर साइंस, संगीत, पंजाबी, सोशल वर्क, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, स्पेनिश, बायोलॉजी और बिजनेस स्टडी।