फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Campus Archives ›   DU admission, 10 cut off list will be released

डीयू दाखिला: इस बार जारी होंगी 10 कट ऑफ

Tue, 17 Jun 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jun 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
DU admission, 10 cut off list will be released

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदकों की संख्या बीते साल के मुकाबले बढ़ने और अंग्रेजी ऑनर्स जैसा कोर्स पहली पसंद बनने से कट ऑफ के बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पहली कट ऑफ में इजाफा होगा। ऐसे में डीयू प्रशासन की सलाह है कि पहली कट ऑफ के बढ़ने पर छात्र निराश न हों। आगे भी दाखिले के लिए काफी मौके मिलेंगे।
विज्ञापन


स्टूडेंट वेलफेयर के ज्वाइंट डीन डॉ. मलय नीरव कहते हैं कि विभिन्न कोर्स में आवेदनों की संख्या बढ़ने से कट ऑफ के बढ़ने का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

यह भी पढ़ें: डीयू में रेगुलर एडमिशन से चूक गए तो ये करें
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन पहली कट ऑफ में उछाल आता ही है, लेकिन इसको लेकर छात्रों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

छात्रों को यह याद रखना होगा कि इस बार दस कट ऑफ निकाली जा रही हैं। लिहाजा किसी न किसी कट ऑफ में दाखिले की गुंजाइश रहेगी।

पहली पांच कट ऑफ के आधार पर छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे, जबकि बाकी पांच कट ऑफ के बाद दो दिन ही दिए जाएंगे। सुबह के कॉलेजों में दाखिले सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed