डीयू में रेगुलर एडमिशन से चूक गए तो ये करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2014-15 में दाखिले के लिए आवेदन से चूक जाएं या कम अंकों के कारण दाखिला मिलने की उम्मीद कम हो, तब भी आपके पास डीयू में पढ़ाई का विकल्प है। आप डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिला ले सकते हैं।
डीयू के एसओएल में बीकॉम ऑनर्स से लेकर बीए प्रोग्राम की पत्राचार से पढ़ाई होती है। एसओएल में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। यहां भी आवेदन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे।
एसओएल भी डीयू का ही एक हिस्सा है। यहां भी डीयू की ही डिग्री मिलती है। फर्क बस इतना है कि पढ़ाई पत्राचार से होती है। यहां बीकॉम ऑनर्स और बीए ऑनर्स से लेकर अंग्रेजी व पॉलिटिकल साइंस जैसे कोर्स मौजूद हैं।
इनमें दाखिले की रेस कल से
दिल्ली विश्वविद्यालय में रेगुलर कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही मंगलवार (17 जून) से नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले की खिड़की खुलने जा रही है।
एनसीवेब के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत तीन सेंटरों से आवेदन फॉर्म मिलेंगे, वहीं एसओएल के लिए स्नातक स्तर के पांच कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला बुलेटिन उपलब्ध कराया जा रहा है।
एनसीवेब के बीकॉम व बीए पाठ्यक्रमों के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, पीजीडीएवी और कॉलिंदी कॉलेज से फॉर्म 17 जून से 30 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जा सकेंगे।
फॉर्म लेने से पहले ले लें ये जानकारी
फॉर्म की कीमत बीस रुपये है। वहीं, एसओएल में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू हो रही है, जबकि ऑफलाइन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होगी। ऑफलाइन फॉर्म स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की दिल्ली-एनसीआर सहित 30 शाखाओं पर उपलब्ध होंगे।
एनसीवेब की निदेशक डॉ. अंजु गुप्ता केमुताबिक, एनसीवेब के लिए इस बार फॉर्म प्राप्त करने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। फॉर्म किसी भी सेंटर से लेकर किसी भी सेंटर पर जमा कराया जा सकेगा। दाखिला भी सभी 13 केंद्रों पर होगा।
इसके साथ ही इस बार ओएमआर फॉर्म में पांच सेंटर के स्थान पर छात्राओं को सभी 13 सेंटर चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। इस बार दो कट ऑफ की जगह तीन कट ऑफ जारी होंगी।
ऐसे होगी प्रक्रिया
सीटें खाली होने पर और भी कट ऑफ जारी हो सकती हैं। पहली कट ऑफ 9 जुलाई, दूसरी 12 जुलाई और तीसरी 16 जुलाई को जारी होगी। कट ऑफ के बाद दाखिले के लिए तीन-तीन दिन मिलेंगे।
एसओएल के लिए आवेदन प्रक्रिया के तहत जहां ऑनलाइन आवेदन निशुल्क है, वहीं ऑफलाइन के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एसओएल के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी।
बिना विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि 22 अगस्त से 15 सितंबर तक 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।