फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: a seat on the five student candidature

डीयू : एक सीट पर पांच स्टूडेंट की दावेदारी

Tue, 16 Jun 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jun 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
DU: a seat on the five student candidature

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2015-16 में यूजी कोर्स के लिए चली आ रही ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। इस बार आवेदन के आंकड़ों ने नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


डीयू की कुल 54,000 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत शाम 5 बजे तक कुल 3,37,652 पंजीकृत हुए, जिसमें फीस के साथ 2,25,049 आवेदन जमा हुए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देर रात 12 बजे तक जारी रही। इस बार ऑफलाइन के मुकाबले में चार गुना आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जबकि लाखों में रहने वाला ऑफलाइन आवेदन हजारों में सिमट गया।
विज्ञापन


डीयू की आवेदन प्रक्रिया के अनुसार अब 54,000 सीटों पर हर सीट पर पांच आवेदक अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं। डीयू के ज्वाइंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉक्टर मलय नीरव के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन को प्रमोट करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 28 मई से शुरू की गई थी। शुरुआत से ऑनलाइन आवेदन को छात्रों ने हाथों हाथ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार को सभी 8 सेंटरों पर सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 4,913 फॉर्म बिके और 8,149 फॉर्म जमा हुए। बीते 5 जून से शुरू हुई ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान कुल 72,596 फॉर्म बिके जबकि कुल 59,586 फॉर्म जमा हुए। बीते साल कुल 1,63,466 फॉर्म बिकेथे जिसमें से कुल 1,24,360 फार्म जमा हुए थे। जो ऑफलाइन आवेदन का अब तक का रिकॉर्ड है।


अंतिम दिन काउंटर खुलने से पहले छात्रों की लाइनें लगना शुरू हो गई थीं। सभी का एक ही मकसद था, किसी तरह से फॉर्म जमा हो जाए। काफी ऐसे भी छात्र रहे, जो कि अपने पहले फॉर्म की गलतियों और कमियों को दूर करने के लिए दोबारा फॉर्म जमा कराने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed