{"_id":"e2f884cec00a62a861b6f02d419d74b8","slug":"dtu-phd-scholarship-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"DTU : पीएचडी स्कॉलरशिप की राह आसान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DTU : पीएचडी स्कॉलरशिप की राह आसान
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में डॉक्टरेट करने वाले छात्रों के लिए सीटों में बढ़ोतरी होने जा रही है। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के नए सत्र में सीटें दोगुनी की जाएंगी।
विज्ञापन
डीटीयू प्रबंधन बोर्ड मैनेजमेंट पीएचडी स्कॉलरशिप प्रोग्राम में सीटों को बढ़ाने की योजना पर सहमति बननी लगभग तय है। इसकी वजह यह है कि एक सीट पर दाखिले के लिए पांच सौ से अधिक आवेदन आते हैं।
विज्ञापन
डीटीयू में 15 विषयों में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवाई जा रही है, जिसके आधार पर पीएचडी स्कॉलरशिप में सीटें बेहद कम हैं। हालांकि पिछले सत्र में ही पचास सीटों को सौ तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
यही नहीं, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में पीएचडी करने वाले छात्रों को 18 हजार रुपये प्रति माह स्कॉलरशिप भी मिलेगी। पीएचडी स्कॉलरशिप में छात्रों की संख्या बढ़ने से शिक्षा, रिसर्च व इंनोवेशन के क्षेत्र में सीधा लाभ होगा।