{"_id":"a83055095fd2bb2b704fa038907e9c64","slug":"dtu-gives-an-other-chance-for-admission-in-mba","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBA के लिए एक और मौका दे रही है DTU","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
MBA के लिए एक और मौका दे रही है DTU
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एमबीए रेगुलर प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया 28 फरवरी तक बढ़ गई है। छात्रों को डीटीयू की वेबसाइट www.dce.edu पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद एक हजार का डीडी बनाकर जमा करना होगा। हालांकि छात्रों ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
प्रोग्राम के हेड प्रोफेसर पीके सूरी के अनुसार, एमबीए रेगुलर में दाखिले के लिए बीई/बीटेक डिग्री में 60 फीसदी अंक या फिर मैथमेटिक्ल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री, केमिकल, इलेक्ट्रानिक साइंस, इंवायरमेंटल साइंस, ऑपरेशन रिसर्च आदि विषयों में मास्टर डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: IPU ने बदल दिए एडमिशन के नियम
हालांकि एडमिशन के लिए कैट में 75 पर्सेंटाइल होने अनिवार्य हैं। कैट पर्सेंटाइल के साथ ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में मिले नंबरों के आधार पर सीट मिलेगी। 14 मार्च को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के लिए चयनित छात्रों की सूची जारी होगी। ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू 24 मार्च से शुरू होंगे।
विज्ञापन
इसके आधार पर चयनित छात्रों की पहली सूची 10 अप्रैल जारी होगी जबकि 17 से काउंसलिंग व फीस जमा होगी। रिक्त सीटों के लिए पहली वेटिंग लिस्ट 24 अप्रैल को आएगी।
यह भी पढ़ें: MDU की परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित
जिसके आधार पर 30 अप्रैल को एडमिशन होंगे। खाली सीटों व दाखिला लेने वाले छात्रों की सीटों के आधार पर दाखिले के लिए तीसरी सूची 5 जून को जारी तो 13 को काउंसलिंग व फीस जमा होगी। चौथी सूची 23 जुलाई और दाखिले 30 को होंगे। खाली सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग 28 अगस्त को होगी।
प्रोफेसर सूरी के मुताबिक, कुल 91 सीटों में से 60 सीट जनरल और अन्य एससी, एसटी, विशेष संग ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। डीटीयू में एमबीए रेगुलर डिग्री ड्यूल प्रोग्राम है, जहां दो विषयों में दक्षता हासिल करवाई जाएगी।