फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTU closing rank will break all record

डीटीयू की क्लोजिंग रैंक तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

Wed, 11 Jun 2014 03:29 PM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jun 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
DTU closing rank will break all record

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में बीटेक प्रोग्राम में सीट की दौड़ इस सत्र में बेहद टफ होने वाली है।

विज्ञापन


सीबीएसई का 12वीं का परिणाम बेहतर आने का असर क्लोजिंग रैंक (कटऑफ) पर भी पड़ने वाला है। यूनिवर्सिटी विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष जरनल का कटऑफ पिछले साल से लगभग बीस हजार स्कोर ऊपर जाएगा, जबकि रिजर्व कोटे के छात्रों को राहत मिलने की संभावना है।

बीटेक के को-चेयरमैन एडमिशन प्रोफेसर मनोज कुमार के अनुसार, पिछले सत्र दिल्ली जरनल कटऑफ 70367 स्कोर पर बंद हुआ था जबकि इस सत्र में पचास हजार पर बंद होगा।
विज्ञापन


आउटसाइडर में जरनल रैंक में 30762 स्कोर रहा था, जिसके इस सत्र में 25 हजार स्कोर पर बंद होने की संभावना है।

हालांकि छात्रों को परेशान नहीं होना चाहिए कि कटऑफ ऊपर जाने से शायद उन्हें मनपसंद विषय नहीं मिलेगा, बल्कि यहां ऑप्शन भी बढ़ सकते हैं।

हालांकि आरक्षित वर्ग के छात्रों को राहत मिलने वाली है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग में सत्र 2013-14 में क्लोजिंग रैंक 6150 रहा है। यह आंकड़ा अब पांच हजार तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


93 लाख के पैकेज ने लुभाया
विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट दर 95 फीसदी चल रहा है। पिछले सत्र में सबसे अधिक प्लेसमेंट कंप्यूटर इंजीनियरिंग के आउटसाइडर छात्र को 93 लाख सालाना का पैकेज मिला था। इसके अलावा 10 लाख सालाना सबसे कम पैकेज मिल रहा है। इसकी वजह से छात्र डीटीयू में सीट लेना प्रेफर कर रहे हैं।

तीन कटऑफ में ही दाखिले बंद
प्रोफेसर कुमार के मुताबिक, एक से 15 जुलाई तक फॉर्म भरे जाएंगे। 15 जुलाई से ही मेरिट बननी शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 15 अगस्त तक एडमिशन पूरे करने होंगे। इसके चलते इस बार तीन राउंड ही कटऑफ तो एक स्पॉट राउंड चलेगा। संभावना है कि 10 से 15 अगस्त के बीच दाखिले पूरे कर लिए जाएं।

सभी विषयों को ऑप्शन में चुनें
प्रोफेसर कुमार के अनुसार, छात्र सब्जेक्ट ऑप्शन चुनते समय कभी भी एक या दो व तीन पर क्लिक न करें, क्योंकि अक्सर जब क्लोजिंग रैंक की पहली, दूसरी कटऑफ निकलती है तो उनके पास बेहतर विकल्प सामने होते हैं। विषय चुनते समय पसंद या नापसंद नहीं, बल्कि ऑप्शन के तौर पर विकल्पों को ध्यान में रखना चाहिए। यदि शुरुआत में परफेक्ट सब्जेक्ट नहीं मिलता है तो आखिरी कटऑफ तक ऑप्शन बेहद अच्छा होगा।


कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक और मेकेनिकल है हॉट च्वाइस
कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग हॉट च्वाइस है। पिछले वर्षों की आंकड़ों पर गौर करें तो साफ होता है कंप्यूटर इंजीनियरिंग का क्लोजिंग रैंक सबसे हाई था। इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। दिल्ली रीजन के स्टूडेंट में कंप्यूटर साइंस पहली पसंद है, जबकि आउट साइड दिल्ली वालों के लिए मेकैनिकल इंजीनियर की मांग है।

वर्ष 2013-14 के तहत क्लोजिंग रैंक मेरिट लिस्ट
विषय-------दिल्ली रीजन (जन.)------आउटसाइडर (जनरल)
सीओई----------------6150-----------------912
ईसीई-----------------13025----------------2478
एमई-----------------15049----------------4291
ईईई------------------16288----------------4959
ईई-------------------21138----------------10494
आईटी---------------14025----------------4765
सीई-----------------34856---------------15148
एसई----------------15747----------------6131
एई------------------38194---------------18558
एमसीई--------------29320--------------14022
पीसीटी--------------45455--------------21100
पीआईई-------------41269---------------16495
ईपी-----------------44111----------------21410
बीटी----------------56001---------------32261
ईएनई--------------70367---------------30762

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed