बिना यूनीफॉर्म कॉलेज में नो एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के 60 साल पुराने बप्पा श्री नारायण वोकेशनल पीजी कॉलेज (केकेवी) के छात्र-छात्राएं अब यूनिफार्म में नजर आएंगे।
कॉलेज प्रबंधन ने एक अहम कदम उठाते हुए अपने यहां छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म की व्यवस्था लागू की है।
यह निर्णय अनुशासन बनाए रखने के साथ ही कॉलेज में अराजक तत्वों को आने से रोकने व छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
लड़कों के लिए डार्क ब्राउन पैंट और सफेद शर्ट जबकि लड़कियों के लिए डार्क ब्राउन कुर्ता और सफेद सलवार व सफेद दुपट्टा यूनिफॉर्म में शामिल किया गया है।
प्राचार्य डॉ. सुधीश चंद्र ने बताया कि 15 अक्तूबर के बाद कॉलेज में छात्र को बिना यूनिफार्म के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कॉलेज के 60 साल के इतिहास में पहली बार यहां यूनिफॉर्म व्यवस्था लागू की जा रही है।
सुरक्षा के लिहाज से उठाया कदम
प्राचार्य डॉ. सुधीश चंद्र ने बताया कि पिछले वर्षों में कुछ अन्य कॉलेज के छात्रों व अन्य बाहरी लड़कों ने परिसर में मारपीट तक की।
पिछले साल दिपावली के समय बाहरी लड़कों ने परिसर में आकर ट्वॉयलेट में पटाखा बम तक दगाया जिससे वहां कमोड टूट गए।
लेकिन जब तक उनको पकड़ा जाता वे भाग निकले। इसी साल सितंबर में भी कॉलेज में आईकार्ड चेकिंग के दौरान कुछ बाहरी लड़कों को परिसर में पकड़ा गया।
ऐसी स्थिति में छात्राओं के लिए भी माहौल काफी असुरक्षित हो रहा था। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए ड्रेस कोड लागू किया गया है।