फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dress code for lucknow university studenst and teachers

बदले रूप रंग में नजर आएंगे एलयू के स्टूडेंट्स

Sat, 04 Jan 2014 01:29 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Jan 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
dress code for lucknow university studenst and teachers

92 साल पुराना लखनऊ विश्वविद्यालय भी अब अपनी ब्रांडिंग करेगा। इसके लिए कैम्पस में अब स्टूडेंट व टीचर्स टाई पहनेंगे। एलयू प्रशासन की ओर से तैयार कराई गई मैरून रंग की टाई पर लाल रंग की पट्िटयां हैं।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स को यह टाई 150 रुपए की मिलेगी तो शिक्षकों के लिए इसकी कीमत 250 रुपए निर्धारित की गई है। नौ जनवरी के मुख्य कार्यक्रम में स्टूडेंट यह टाई पहने नजर आएंगे।
विज्ञापन


एलयू के प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि पुराने समय में विश्वविद्यालय में मैरून और लाल रंग प्रयोग में लाया जाता रहा है। ऐसे में इसे ही लखनऊ विश्वविद्यालय का औपचारिक रंग माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि इस रंग की टाई बनवाने का निर्णय लिया गया। दीक्षांत समारोह में एलयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के स्टूडेंट इस टाई में नजर आएंगे।


बाद में सभी स्टूडेंट व टीचर्स को इसे पहनने की गुजारिश की जाएगी। लड़कों के लिए टाई होगी तो लड़कियों के लिए इसी रंग का स्कार्फ तैयार किया गया है।

प्रो. दीक्षित कहते हैं कि प्रतियोगी युग में स्टूडेंट को अपनी कम्युनिकेशन स्किल व पहनावे पर तो विशेष जोर देना ही होगा।

पदक विजेताओं का रिहर्सल आठ को
लखनऊ विश्वविद्यालय में नौ जनवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में मेडल पाने वाले सभी मेधावियों का रिहर्सल आठ जनवरी को होगा।

एलयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अकील अहमद ने बताया कि आठ जनवरी को दोपहर ढाई बजे सभी मेधावियों को बुलाया गया है। कला संकाय प्रांगण में दोपहर तीन बजे से दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा।

इसमें सभी मेधावियों को गाउन के साथ आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed