{"_id":"4290c0f021f14aac9a8b0e62241a1eb9","slug":"drama-on-sarbjeet-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबजीत की दुखभरी कहानी ने रुला दिया","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सरबजीत की दुखभरी कहानी ने रुला दिया
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2014 03:31 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनएच-तीन में स्थित डीएवी कॉलेज में सोमवार को नाटक के मंचन के दौरान दर्शक भावुक हो गए। कई दर्शकों की आंख से आंसू भी बहने लगे।
विज्ञापन
सरबजीत जिंदा है नाटक का मंचन विद्या संस्कार भारती द्वारा मंचित किया गया। नाटक में पाकिस्तान जेल में बंद रहे सरबजीत के दुखद समय को दर्शकों के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
सरबजीत की पाकिस्तान की जेल में स्थिति का मंचन देख कर बहुत से दर्शक अपनी आँखों में आंसू रोक नहीं सके। नाटक को सिंकदर भारद्वाज द्वारा लिखित व देव बख्शी द्वारा निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के अध्यक्ष अरिहंत जैन, समाज सेवी मनधीर सिंह मान व कॉलेज के प्राचार्य सतीश अहूजा उपस्थित रहे।