{"_id":"30b98b3bdba02e9ed4f406fb4c148fae","slug":"dr-suman-kochhar-of-gmch-select-for-fellowship","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच के डॉ. सुमन कोचर को मिला सम्मान ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जीएमसीएच के डॉ. सुमन कोचर को मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
जीएमसीएच 32 स्थित रेडियोडायग्नोसिस एंड इमेजिंग विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट सुमन कोचर के बेहतरीन कार्य के बल पर उन्हें इंडियन कालेज आफ रेडियोलॉजी व इमेजिंग की फेलोशिप के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
यह फेलोशिप उन चुनिंदा शख्सियत को ही दी जाती है, जिनका रेडियोडायग्नोसिस के क्षेत्र में विशेष योगदान रहता है।
प्रोफेसर कोचर का जीएमसीएच में विभाग को स्थापित करने में काफी योगदान है। अब तक उनके 60 से अधिक रिसर्च पेपर व आर्टिकल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जरनल में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इतनी संख्या में उन्होंने दोनों जगहों पर अपने लेक्चर दे चुकी हैं। डा. सुमन कोचर के पास 30 से अधिक साल का अनुभव है। वे 2012 में इंडियन रेडियोलाजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन की नेशनल वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
23 से 26 जनवरी को आगरा में आयोजित इंडियन रेडियोलाजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन की वार्षिक कांफ्रेंस में उन्हें सम्मानित भी किया गया है।