{"_id":"3b942f27267078dac415125be381c2f6","slug":"dr-shakuntla-mishra-university-reduces-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस विश्वविद्यालय में छात्रों की चांदी, फीस हुई आधी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस विश्वविद्यालय में छात्रों की चांदी, फीस हुई आधी
लखनऊ/आशीष्ा त्रिवेदी
Updated Sat, 31 Aug 2013 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विकलांग उद्धार डॉ. शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को वित्त समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
इस बैठक में करीब 9 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ।
इसमें 5 करोड़ रुपये शिक्षकों के वेतन और बाकी के 4 करोड़ रुपये यूनिवर्सिटी के विकास कार्यों पर खर्च होगा।
इस बैठक में बीए व एमए की फीस को भी आधा किए जाने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ हॉस्टल की फीस 5 हजार रुपये वार्षिक तय कर दी गई है।
वहीं हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट के लिए कोऑपरेटिव मेस चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसमें मेस को नो प्रॉफिट नो लॉस पर चलाया जाएगा।
वित्त समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में बीए में सामान्य व ओबीसी की फीस 5 हजार रुपये से घटाकर 2500 रुपये प्रति सेमेस्टर करने और विकलांग व एससी कैटेगरी के स्टूडेंट की फीस 2500 रुपये से घटाकर 1250 रुपये किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
इसी तरह एमए में सामान्य व ओबीसी कैटेगरी के स्टूडेंट की फीस 10 हजार रुपये से घटाकर 5 हजार रुपये और विकलांग व एससी कैटेगरी के स्टूडेंट की फीस 5 हजार रुपये से घटाकर 2500 रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं स्टूडेंट को आर्थिक मदद देने के लिए बने गरीब छात्र कल्याण कोष का नाम बदलकर स्टूडेंट वेलफेयर फंड कर दिया गया है। इसके माध्यम से गरीब सवर्ण छात्रों को मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा क्रय नियमावली और सेवा नियमावली बनाए जाने को भी हरी झंडी दे दी गई है।