फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dr mangala rai become vice chancellor of pantnagar university.

मंगला राय होंगे पंतनगर विवि के 22वें कुलपति

Wed, 18 Mar 2015 06:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, पंतनगर, देहरादून Updated Wed, 18 Mar 2015 06:16 AM IST
विज्ञापन
dr mangala rai become vice chancellor of pantnagar university.

प्रख्यात सस्य वैज्ञानिक डॉ. मंगला राय  गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 22वें कुलपति होंगे। राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पॉल ने उन्हें पंत विवि का स्थायी कुलपति नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को विधानसभा में कुलपति की नियुक्ति का मामला उठा था।

विज्ञापन


डॉ. राय का नाम एक मार्च को सर्च कमेटी की ओर से भेजे गए तीन नामों के पैनल में शामिल था। तीनों उम्मीदवारों को राजभवन बुलाया गया। एक उम्मीदवार ने फोन पर ही अपनी अनिच्छा जताई। इसके बाद शेष दो लोगों को 10 और 12 मार्च को राजभवन में व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया। बैठक में राज्यपाल के सचिव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया पूरी करने और अन्य बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए राज्यपाल ने 11 मार्च को प्रमुख सचिव कृषि शिक्षा को बुलाकर कुछ अन्य जानकारी मांगी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार 17 मार्च को मिलते ही राज्यपाल ने डॉ. राय को कुलपति के रूप में नियुक्त करने का निर्णय ले लिया। कुलपति के रूप में डॉ. राय (67) की नियुक्ति तीन साल या 70 वर्ष की आयु जो पहले पूरी होगी तक मान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) दिल्ली के महानिदेशक एवं भारत सरकार के कृषि शिक्षा एवं प्रसार विभाग के सचिव रह चुके डॉ. राय का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में 30 जून 1947 को हुआ था। जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के विशेषज्ञ डॉ. राय ने अपने कैरियर की शुरुआत आगरा विवि से प्लांट ब्रीडर के रूप में की। बाद में उन्होंने उड़ीसा कृषि विवि में शिक्षक के रूप में कार्य किया।

यूएनओ, सार्क समेत कई संस्थाओं के साथ किया काम

dr mangala rai become vice chancellor of pantnagar university.

डॉ. राय संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) के सलाहकार, सार्क (दक्षेस) देशों के एग्रीकल्चर इंफार्मेशन सेंटर के चेयरमैन और मैक्सिको स्थित सीआईएमएमवाईटी (सिमिट) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी रह चुके हैं।

देश के विख्यात एग्रोनॉमिस्ट (सस्य वैज्ञानिक) डा. मंगला राय ने धान, गेहूं, जौ, मक्का, सूरजमुखी, सरसों के आनुवांशिक (जेनेटिक) गुणों के विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध किए हैं। उन्होंने व्यावसायिक खेती के लिए कई प्रजातियों का विकास भी किया है। उनके लगभग 200 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हुए हैं।

70 वर्ष तक ही रह सकते हैं कुलपति
सर्च कमेटी की रिपोर्ट और संस्तुति के अनुसार अन्य कृषि विश्वविद्यालयों में भी कुलपति के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तक निर्धारित है। राज्यपाल ने सर्च कमेटी की ओर से अधिकतम आयु की संस्तुति को ध्यान में रखकर डा. राय की नियुक्ति की है। केंद्र सरकार के मॉडल एक्ट में भी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed