फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr APJ Abdul Kalam in GMCH 32

चाचा कलाम से मिलने आज पहुंचें जीएमसीएच-32

Thu, 20 Mar 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Mar 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Dr APJ Abdul Kalam in GMCH 32
मिसाइलमैन के नाम से मशहूर व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम गर्वमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के सातवें कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


कालेज का सातवां कन्वोकेशन 20 मार्च को आयोजित होगा। कन्वोकेशन के दौरान अब्दुल कलाम 2004 से लेकर 2008 के एमबीबीएस पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वे संस्थान के नए डाक्टरों के साथ अपने अनुभवों को साझा करेंगे और डाक्टरों को उनके असल मकसद से रूबरू कराएंगे। डाक्टर कलाम संस्थान में करीब दो घंटे रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वे शाम चार बजे संस्थान में आएंगे और डाक्टरों को डिग्री देंगे। कलाम के आने की सूचना मिलते ही डाक्टर काफी उत्साहित हो गए हैं। उन्हें देखने और सुनने के लिए लोगों में काफी दिलचस्पी है।

संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर अतुल सचदेवा ने बताया कि डाक्टर अब्दुल कलाम आज भी युवाओं के सबसे ज्यादा चहेते हैं। हर युवा उनके जैसा बनने चाहता है। जिस तरीके से उन्होंने अपना लक्ष्य और देश सेवा को कनेक्ट किया, वह आज भी युवाओं के लिए मिसाल है। सच में यह युवा डाक्टरों के लिए सबसे अहम क्षण होगा, जब उन्हें डिग्री देने के लिए ख्रुद अब्दुल कलाम सामने होंगे।

मुख्य आकर्षण उनका भाषण होगा, जिसे सुनने के लिए हर कोई बेताब रहता है। यह दूसरा मौका जब डा. अब्दुल कलाम जीएमसीएच 32 में आएंगे। इससे पहले वे साल 2008 में आए थे।


उस दौरान आयोजित एनुअल नेशनल काफ्रेंस आफ मेडिकल बायोकेमिस्ट में डाक्टर कलाम चीफ गेस्ट बनकर आए थे। उस दौरान उन्होंने अपने संबोधन से आए डेलीगेट में जोश भर दिया था। वे पिछले साल सीजीसी कालेज के कन्वोकेशन में भी आए थे। उस दौरान भी उन्हें सुनने के लिए विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed