{"_id":"41e189c35ed03cdee611a5ea34ef9f20","slug":"dpag-no-deposit-the-balance-sheet-did-not-stay","type":"story","status":"publish","title_hn":"DPSG ने नहीं जमा की बैलेंसशीट, नहीं मिला स्टे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
DPSG ने नहीं जमा की बैलेंसशीट, नहीं मिला स्टे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 28 May 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट की सुनवाई में कोई निर्णय नहीं आ सका। हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद डीपीएसजी प्रबंधन ने बैलेंसशीट और एकाउंट्स का ब्योरा सबमिट नहीं किया। बालभारती स्कूल प्रबंधन ने तीन सालों की बैलेंसशीट हाईकोर्ट में जमा करा दी।
विज्ञापन
दोनों स्कूलों के तमाम तर्कों के बावजूद डीएम के आदेशों पर स्टे देने से हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई के लिए दो जुलाई को होगी।
फीस बढ़ोतरी मामले में हाईकोर्ट में मंगलवार की सुनवाई में डीपीएसजी पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसोसिएशन ने इस बार से कोर्ट की कार्रवाई में एक प्रतिनिधि को भेजने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के सदस्य सौरभ सिंघल ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद डीपीएसजी प्रबंधन ने बैलेंसशीट जमा नहीं कराई।
विज्ञापन
बालभारती स्कूल ने तीन सालों की बैलेंसशीट का ब्योरा जमा किया। दोनों स्कूल प्रबंधन के वकील ने कोर्ट से डीएम के आदेशों पर स्टे देने की मांग की। जिस पर कोर्ट ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
जानबूझकर जमा नहीं कराई बैलेंसशीट
डीपीएसजी, बाल भारती, सेठ आनंदराम जयपुरिया, वनस्थली स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधन आमने सामने हैं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने पर सैकड़ों अभिभावकों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
बालभारती अभिभावक एसोसिएशन ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर बैलेंस सीट नहीं जमा कराई। कोर्ट में एक जून से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में अगली सुनवाई दो जुलाई को रखी गई है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बैलेंस सीट जमा करा देता तो शायद कोई फैसला लिया जा सकता था। हालांकि बाल भारती ने बैलेंस सीट जमा कराई मगर कोर्ट ने स्टे देने से मना कर दिया। पूरे दस्तावेज जमा कराने पर ही कोर्ट ने आगे कोई फैसला लेने की बात कही।
प्रतापविहार में चला डोर-टू-डोर अभियान
मंगलवार को लाइनपार क्षेत्र के प्रतापविहार सेक्टर-11 के जी और ए ब्लॉक में मंच के सदस्यों ने घर-घर जाकर लोगों को अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया। मंच की पदाधिकारी किरन शर्मा ने बताया कि अभियान को अभिभावकों को भारी समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर मंच के संयोजक महेश आहूजा, सुदेश शर्मा सहित लोग रहे।
जीडीए वीसी को ज्ञापन दे कार्रवाई की करेंगे मांग
शिक्षा बचाओ अभियान की ओर से प्राइवेट स्कूल संचालकों को चौतरफा घेरने की तैयारी जारी है। अभियान के सदस्य बुधवार को जीडीए वीसी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग करेंगे। अभियान के संयोजक सत्यपाल चौधरी ने बताया कि विभिन्न स्तरों और मुद्दों को लेकर जीडीए वीसी से कार्रवाई की मांग की जाएगी।