डाउनलोड करें पॉलीटेक्निक एडमिट कार्ड, करें क्लिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी और राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए तीन मई को आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र शुक्रवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षार्थी यूजर आईडी व पासवर्ड के जरिए प्रवेश पत्र परिषद की वेबसाइट www.jeecup.org से डाउनलोड कर सकेंगे।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव आरके वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी व पासवर्ड का एसएमएस भेजने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि राजकीय एडेड और निजी पॉलीटेक्निक 456 संस्थानों की 1,35,835 सीटों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा तीन मई को दो पालियों में होगी।
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
परीक्षा के लिए 5,17,537 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक ग्रुप-ए की परीक्षा में 4,45,466 परीक्षार्थी 871 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
दूसरी पाली में बी से ग्रुप-के तक के 72,072 परीक्षार्थी 173 केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में संदिग्ध अभ्यर्थियों को ही एक परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है ताकि गड़बड़ी करने की सूरत में उन्हें आसानी से पकड़ा जा सके।
प्रवेश पत्र या अन्य किसी परेशानी की सूरत में अभ्यर्थी 18001201711 और 18002125711 हेल्पलाइन नबर पर सुबह 10 से शाम छह बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।