फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon university student allegation on teacher.

दून विवि के छात्रों ने शिक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 11 Feb 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
doon university student allegation on teacher.

राजधानी स्थित दून विवि के छात्रों ने विवि की एक शिक्षिका पर गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गुरुवार को दून विवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि विवि प्रशासन की लापरवाही की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां न तो फैकल्टी की नियुक्ति सही की जा रही है और न ही अन्य सुविधाएं हैं।

एबीवीपी छात्र नेता राकेश नेगी, आशीष बहुगुणा के नेतृत्व में भारी संख्या में छात्र दून विवि पहुंचे। छात्रों ने यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एक शिक्षिका पर गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि विवि को जो एंबुलेंस दान में दी गई थी, उसे चलाने के लिए ड्राइवर तक नहीं है। हंगामा कर रहे छात्रों की वार्ता उप कुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल से हुई तो उन्होंने कुलसचिव से वार्ता करने के बाद जल्द ही कुलपति से मामले में बात कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आश्वासन के बाद छात्र वहां से चले गए। इस दौरान छात्रों की एक शिक्षिका से तीखी नोकझोंक भी हुई। हंगामा करने वालों में अंशुल चावला, संकते नौटियाल, शुभम सिमल्टी, प्रदीप कुमार, संजय तोमर, कपिल शर्मा, सागर मिश्रा, संजय बहुगुणा, तरुण जैन, पारस, नीतीश बिष्ट, साहिल, मंजीत रावत, विनय शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed