फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon university counselling

बारिश ने रोके कदम, काउंसिलिंग में पहुंचे कम छात्र

Tue, 22 Jul 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Tue, 22 Jul 2014 01:40 PM IST
विज्ञापन
doon university counselling

दून विवि में 21 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग पर बारिश का असर दिखा। पहले दिन छात्रों की संख्या उम्मीद का काफी कम रही।

विज्ञापन


छात्रों के लिए कांउसिलिंग की तिथि बढ़ाई
इसे देखते हुए विवि ने बाहर से आने वाले छात्रों के लिए कांउसिलिंग की तिथि बढ़ा दी है। प्रथम वर्ष की 425 सीटों के लिए परीक्षा में 600 छात्र उत्तीर्ण हुए थे।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि पहले ही दिन कम से कम 70 प्रतिशत सीटें भर जाएंगी लेकिन यह आंकड़ा 40 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया। उपकुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा और बारिश की वजह से छात्र संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बाहर से आने वाले छात्र अब 23 जुलाई के बजाय 25 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। विवि ने प्रवेश परीक्षा की मेरिट में शामिल छात्रों को भी मौका दिया है।

ऐसे छात्र 28 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं। जबकि स्थानीय और आसपास के छात्रों के लिए 21,22 व 23 जुलाई का काउंसिलिंग शेड्यूल ही मान्य होगा।

एमबीए और भाषा का क्रेज
दून विवि में इस वक्त छह स्कूल संचालित हो रहे हैं। काउंसिलिंग के पहले दिन छात्रों में स्कूल ऑफ लैंग्वेज और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का खासा क्रेज नजर आया।

काफी संख्या उन छात्रों की थी जो कि एमबीए इंटिग्रेटेड या एमए लैंग्वेज करना चाहते थे। काउंसिलिंग मंगलवार को भी जारी रहेगी।

ये प्रमाण पत्र जरूर साथ लाएं
सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों, मेडिकल, माइग्रेशन या टीसी, जाति प्रमाणपत्र, डोमिसाइल की मूल तथा प्रमाणित कापी। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो, दो एंटी रैगिंग प्रमाण पत्र (एक अभिभावक, एक छात्र) की ओर से लाना अनिवार्य है।

कोई छात्र सभी प्रमाण पत्र नहीं ला पाता तो तो उसे दस रुपए के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा कि वह एक माह में प्रमाणपत्र जमा करा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed