{"_id":"6e3c2f51702c1cd75612fac2d8189b7e","slug":"doon-school-turns-into-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी में बदल गया दून स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छावनी में बदल गया दून स्कूल
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Nov 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून स्थित दून स्कूल के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है। सुरक्षा इतनी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा।
विज्ञापन
मंगलवार को ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स के दौरे के मद्देनजर ब्रिटिश काफिला भी दून स्कूल पहुंच गया। एक के बाद एक चमचमाती हुईं 30 गाड़ियां दून स्कूल परिसर में पहुंची।
पार्कर के दौरे की रिहर्सल
प्रिंस चार्ल्स और कैमिला पार्कर के आने की तैयारियां, वक्त नजदीक आने के साथ ही तेज होती जा रही हैं। मंगलवार को द दून स्कूल में कैमिला पार्कर के दौरे की रिहर्सल हुई। उनकी जगह ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने ली। उसी शाही अंदाज में सख्त सुरक्षा के बीच पार्कर के दौरे की रिहर्सल शुरू हुई।
विज्ञापन
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक करीब दो हजार पुलिसकर्मी रिहर्सल के लिए तैनात किए गए थे। स्कूल आने वाले कर्मचारियों को भी भारी सुरक्षा के बीच प्रवेश दिया गया। पार्कर के रिप्रजेंटेटिव के तौर पर ब्रिटिश हाई कमिश्नर के स्वागत सत्कार के साथ ही स्कूली छात्रों के साथ बातचीत की भी रिहर्सल की गई।
डॉग स्क्वायड ने जगह-जगह सघन चेकिंग की। जानकारी के मुताबिक इसमें करीब छह घंटे का वक्त लगा। हालांकि पार्कर का सात नवंबर को दून स्कूल दौरा करीब एक घंटे का होने की उम्मीद है।
प्रिंस के लिए स्पेशल इंडियन तड़का
प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स व डचेज ऑफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर के लिए शाही भोज में भारतीय रंग नजर आएगा। चिकन के अलावा लैम्ब का भारतीय स्वाद तैयार किया जाएगा। मैन्यू में न केवल इंडियन बल्कि विदेशी सब्जियों को भी जगह दी गई है।
होटल आनंदा में शाही परिवार के लिए ब्रिटिश शेफ की टीम पहुंच चुकी है। टीम स्थानीय शेफ टीम के साथ मिलकर व्यंजन तैयार करेगी। प्रिंस के मैन्यू में नॉनवेज डिश में लैम्ब (भेड़ का मांस), चिकन और कबाब बिल्कुल शुद्ध देसी इंडियन तड़के के साथ तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा बेक वेजिटेबल और इंपोर्टेड प्लम टोमेटो व बींस से सब्जी तैयार की जा रही है। प्रिंस के इस शाही भोज की खासियत यह है कि इसमें जहां नॉनवेज भारतीय है तो वेजिटेबल विदेशी हैं। फ्रांस की खास डिश बेक वेजिटेबल को प्रिंस के लिए विशेषतौर पर तैयार किया जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...