फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctor recruitment related good news

डॉक्टर बनने के इच्छुक युवा पढ़ें गुड न्यूज

Sat, 14 Mar 2015 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Mar 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
doctor recruitment related good news

हरियाणा विधानसभा के प्रश्नकाल में स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा छाया रहा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य सुविधाओं पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते रहे।

विज्ञापन


प्रदेश में डाक्टरों की कमी पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डाक्टरों की भर्ती को हरियाणा लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा में रेडियोलॉजिस्टों की भारी कमी का मुददा भी गूंजा। इस पर स्वास्थ्य मंत्री को कहना पड़ा कि सरकार ने रेडियोलॉजिस्ट लगाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन निजी अस्पतालों में वेतन अधिक मिलने के कारण रेडियोलॉजिस्ट सरकारी अस्पतालों में नहीं आ रहे हैं। शीघ्र ही सरकार इस मामले में भी कोई न कोई हल निकालेगी। हांसी के अस्पताल के हालात पर विधायक रेणुका बिश्नोई ने विज को घेरा।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री स्वयं हांसी अस्पताल का दौरा करके आए थे, लेकिन हुआ कुछ नहीं। अस्पताल में एसएमओ सहित अन्य आवश्यक स्टाफ नहीं है।

विज ने स्पष्ट किया कि हांसी अस्पताल में सोमवार तक एसएमओ नियुक्त कर दिया जाएगा। विज ने आश्वासन दिया कि यदि हांसी अस्पताल में और कोई दिक्कतें हैं तो उनका भी समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed