फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   doctor exam in chandigarh

यहां हर सेंटर पर लगे थे बग डिटेक्टर और जैमर

Mon, 02 Dec 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Dec 2013 12:08 PM IST
विज्ञापन
doctor exam in chandigarh
पीजीआई की ओर से आयोजित एमडी/एमएस एंट्रेंस एग्जाम शांति से संपन्न हो गया। ग्यारह सेंटरों में करीब 8200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए पीजीआई की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा देने आए डॉक्टरों की दो से तीन बार चेकिंग हुई। यहां तक महिला डॉक्टरों की ईयर रिंग और हेयरबैंड तक परीक्षा हाल से पहले उतार कर रखवा लिए गए।

खुद पीजीआई डायरेक्टर डॉ. योगेश चावला ने कई सेंटरों का दौरा कर इंतजामों का जायजा लिया। परीक्षा हाल में न तो पेन ले जाने दिया और न ही पानी की बोतल।

दोनों ही चीज परीक्षा हाल में उपलब्ध कराई गईं। पेपर के बारे में परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर पीजीआई के स्टैंडर्ड के मुताबिक ही आया था।

कुछ ने कहा टफ था तो कुछ ने सामान्य बताया। अधिकतर डाक्टर चंडीगढ़ से बाहर से आए थे। पिछली बार की परीक्षा से सबक लेते हुए पीजीआई की ओर से इस बार हाईटेक इंतजाम थे।
विज्ञापन


हर केंद्र में बग डिटेक्टर्स और मोबाइल जैमर्स का इंतजाम था। पिछले साल हाईटेक  नकल का मामला सामने आया था। इसमें कई डाक्टर भी गिरफ्तार हुए थे।

कुछ इस तरह से थे सुरक्षा इंतजाम
सुबह साढ़े आठ बजे एंट्री शुरू कर दी गई थी
साढ़े नौ बजे तक डॉक्टरों की एंट्री होनी थी। बाद में कुछ की एंट्री की गई।
बेल्ट, मोबाइल फोन, ईयर रिंग, हेयरबैंड, चाबी, पानी की बोतल और एनवेलप रोक लिए गए
परीक्षार्थियों की फोटो खींची गई। साथ बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट भी लिए गए।
इन सभी सुरक्षा प्रक्रिया के लिए डॉक्टरों को अतिरिक्त दस मिनट का समय दिया गया
एग्जाम सेंटर में पीजीआई के प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी लगाए गए
इस बार एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षार्थियों को सुरक्षा इंतजामों की सूचना दे दी गई थी

क्या कहना था डाक्टरों का

दिल्ली से आईं डॉक्टर पूर्णिमा और डॉ. भारती ने बताया कि 250 नंबर का पेपर था। पीजीआई के स्टैंडर्ड के मुताबिक ही पेपर आया था।

उन्होंने बताया कि उन्हें पहले ही सूचना दे दी गई थी कि क्या सामान परीक्षा हाल में ले जाना है और कौन सा नहीं। हालांकि कुछ लोगों ने एग्जाम को टफ बताया।

रांची से आईं शकुंतला के मुताबिक एग्जाम सामान्य आया था। आउट ऑफ कोर्स कुछ भी नहीं था।

यहां बनाए गए थे सेंटर
कालेज                                                 परीक्षार्थियों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी कालेज सेक्टर 10                               1000
सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 28 बी            800
शिशु निकेतन सेक्टर 22                                600
सॉपिंस स्कूल सेक्टर 32                                600
पीएमएलएसडी पब्लिक स्कूल सेक्टर 32 सी           800
जीजीडीएसडी कालेज सेक्टर 32 सी                   1000
सेंट जोसेफ सेक्टर 44 डी                               800
शिशु निकेतन पब्लिक स्कूल सेक्टर 43ए                600
गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर 36                    500
एमसीएम डीएवी कालेज सेक्टर 36                     900

डीएवी माडल स्कूल सेक्टर 15 ए                      600
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed