फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do Ragistration for Book Fair in Chandigarh

बुक फेयर में स्टॉल के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं

Sat, 06 Dec 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Dec 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
Do Ragistration for Book Fair in Chandigarh

बुक फेयर और क्रिसमस कार्निवाल में बड़े प्रकाशक शामिल होंगे। इसके लिए स्टॉल की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग 12 दिसंबर तक कन्फर्म कर सकते हैं। कार्निवाल का आयोजन अमर उजाला और सिटको के सहयोग से सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 19 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें बच्चों के लिए पेंटिंग, भाषण और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी होगी। पुस्तक प्रेमियों के साथ शहर के स्टूडेंट्स को भी नई प्रकाशित पुस्तकों के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका यहां मिलेगा।
विज्ञापन


10 दिन तक चलने वाले इस फेयर में प्रतिष्ठित लेखकों और कवियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान भी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्टूडेंट्स विभिन्न विषयों और संस्थान की जानकारी भी ले सकेंगे। लोग अपनी पसंद की किताबों को यहां से खरीद भी सकेंगे। यहां फूड कोर्ट और बच्चों के लिए किड्स कॉर्नर भी लगाया जाएगा। इसमें एंट्री फ्री रहेगी।


इस फेयर में लकी ड्रॉ भी होगा और विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (सिटको) प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेगा।

इस बुक फेयर और क्रिसमस कॉर्निवाल में स्टॉल बुकिंग और इससे जुड़ने के लिए 09803079803 या फिर 08392953555 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

बुक फेयर शामिल होने के लिए प्रकाशक और पुस्तक वितरक nagesh.amarujala@gmail.com  पर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed