फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not miss the chance today.

आज चूके तो फिर मौका नहीं, हड़बड़ी न दिखाएं

Sun, 14 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Do not miss the chance today.

दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रही दाखिले की दौड़ में शामिल होने के लिए आज (सोमवार) आखिरी मौका है। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है। लिहाजा छात्रों को सलाह है कि वह सोमवार को समय पर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर दें।

विज्ञापन


सभी आठ सेंटर पर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक फॉर्म जमा होंगे। ऑनलाइन आवेदन सोमवार रात 12 बजे तक जमा कर पाएंगे। वहीं, कतार में शामिल छात्रों का फॉर्म समय खत्म होने के बाद भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे छात्रों के लिए रात 12 बजे तक आवेदन की खिड़की खुली रहेगी। आवेदन करने वाले ध्यान दें कि आखिरी दिन सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराने भर से आवेदन पक्का नहीं माना जाएगा। रजिस्ट्रेशन के साथ फीस भी जमा करानी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू में दाखिला लेने का सोमवार को आखिरी मौका है। सोमवार को चूके तो फिर दाखिले की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। डीयू के स्टूडेंट वेलफेयर डिप्टी डीन डॉ गुरप्रीत सिंह टूटेजा ने बताया कि छात्र आखिरी दिन होने के कारण हड़बड़ी न दिखाएं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते समय फॉर्म को ठीक से भरें। छात्र कई बार आखिरी दिन होने के कारण हड़बड़ी में गलत जानकारी भर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed