{"_id":"7340e706e290ae16bdad45993c7f94a3","slug":"dm-solve-problem-of-sc-st-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी व एसटी छात्रों की मुश्किलें हल करेगा शपथ पत्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एससी व एसटी छात्रों की मुश्किलें हल करेगा शपथ पत्र
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित डीएवी और डीबीएस कॉलेज में दाखिले के इच्छुक चकराता, कालसी और त्यूणी क्षेत्र के छात्रों को जिलाधिकारी ने फिलहाल राहत दे दी है।
विज्ञापन
पटवारियों की हड़ताल से परेशानी
उन्होंने कॉलेजों को पत्र भेजकर बताया कि इन क्षेत्रों में पटवारियों की हड़ताल के चलते आय प्रमाण पत्र बनने संभव नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में इन छात्रों को शपथ पत्र पर दाखिले दिया जाए।
विज्ञापन
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज प्रशासन ने तहसीलदार द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र के बिना एससी व एसटी छात्रों को दाखिला देने से इंकार कर दिया था। इस मामले में चकराता, कालसी और त्यूणी के छात्रों ने मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी का घेराव किया।
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
इसके बाद छात्रों ने डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात की। इसके बाद डीएम ने कॉलेज प्राचार्यों को पत्र जारी किया। डीएम ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद छात्रों से आय प्रमाण पत्र लिया जाए।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन से इस संबंध में शाम को समाज कल्याण अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि डीएम के सुझाव के तहत वह बुधवार से शपथ पत्र के आधार पर दाखिले शुरू कर देंगे।