{"_id":"555ed36be306f97740f27cd3072676d7","slug":"dm-ordered-to-dehradun-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jan 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
देहरादून में स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड में पीठ पर बस्ते लादे सुबह स्कूल की दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन
डीएम ने दिया आदेश
मौसम को देखते हुए डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजधानी के सभी निजी, सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह नौ बजे खोलने का आदेश दिया है।
पढ़ें, देहरादून में हुई नौकरियों की बरसात
ठिठुरन भरे मौसम के बावजूद राजधानी के कुछ प्राइवेट स्कूल सुबह नौ बजे से पहले खुल रहे थे। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों को खासी दिक्कत हो रही थी।
पढ़ें, सालों बाद फेसबुक ने परिवार को किया एक
विज्ञापन
बुधवार को डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) एसपी खाली को दिए आदेश में कहा कि स्कूल नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक रहेगी।
पढ़ें, शादी के दिन ली ऐसी शपथ कि हिट हो गई जोड़ी
विज्ञापन
सीईओ ने बताया कि सरकारी स्कूल पहले से ही सुबह दस बजे खुल रहे हैं। कहा कि यदि किसी विद्यालय द्वारा डीएम के आदेश की अनदेखी की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।