फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DJ Night at PU under Ignition Fest

भावी डॉक्टर्स को डांस फ्लोर पर थिरकते देखें आज

Sat, 16 Nov 2013 10:18 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
DJ Night at PU under Ignition Fest
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल (पीयू डेंटल इंस्टीट्यूट ) के सालाना फेस्ट इंग्निशन-2013 के तीसरे दिन आज क्विज, फॉक डांस और मिस्टर और मिस इग्निशन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। देर शाम डीजे नाइट में डेंटल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी सुरों से ताल मिलाते नजर आएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले भावी डॉक्टरों ने स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। फेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह मस्ती और फन में बीता।

पीयू के लॉ ऑडिटोरियम में दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक विभिन्न कल्चरल इवेंट का दौर चला। कार्यक्रम में पीयू इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर कम प्रिंसिपल आशीष जैन के अलावा पूर्व डायरेक्टर एसपी सिंह और करन वशिष्ट ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत शबद से हुई।
विज्ञापन


बद्दी इंस्टीट्यूट की टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। दूसरे दिन फेस्ट का आकर्षण फैशन शो रहा। भावी डॉक्टरों ने पुलिस, बॉलीवुड से लेकर पुराने दिनों की यादों को भी फैशन शो के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आशीष जैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों को टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरे इवेंट को डेंटल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत से तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed