'दिव्यांकुर -2013': स्टूडेंट्स ने दिखाए कला के विविध रंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंग, तरंग, उमंग और संस्कृति हमें जीवन के मायने बताते हैं। इनके बगैर
स्टूडेंट्स को चाहिए कि वे कला एवं संस्कृति से जरूर जुड़ें क्योंकि यह व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए बहुत जरूरी है।
यह विचार लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसबी निमसे ने व्यक्त किए। वे मंगलवार को केकेसी में दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतिभा संगम ‘दिव्यांकुर 2013’ के पुरस्कार वितरण समारोह में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।
दिव्यांकुर के तहत राजधानी के करीब 35 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने आकर्षक रंगोली बनाई और घंटाघर का मॉडल प्रदर्शित किया।
वहीं मनोहारी लोक नृत्य एवं युगल गायन-वादन की प्रतियोगिताओं में भी स्टूडेंट्स ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
वाद विवाद प्रतियोगिता में विषय
के पक्ष में बीएसएनवी कॉलेज के छात्र आशीष कुमार ने पहला, केकेसी के छात्र
अंकित पाठक ने दूसरा और नवयुग कन्या पीजी कॉलेज की छात्रा प्रिया राय ने
तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं विपक्ष में नवयुग कन्या पीजी कॉलेज की छात्रा
पारुल ने पहला, कालीचरण पीजी कॉलेज की छात्रा अंशू मेहरोत्रा ने दूसरा और
राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज की छात्रा रश्मि कौर ने तीसरा स्थान
हासिल किया।
स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में केकेसी के छात्र रामजीत
मौर्य ने पहला, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा विजेता शुक्ला ने दूसरा
और राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी दीक्षित ने
तीसरा स्थान हासिल किया।
कहानी लेखन प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स
कॉलेज की छात्रा मेहरुनिशां ने पहला, राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज
की छात्रा मनीषा भगत ने दूसरा और विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज के छात्र अरुण
कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
में महाराजा बिजली पासी कॉलेज की स्टूडेंट दीपा चंद्रा व रोहित सिंह की टीम
ने पहला, डीएवी पीजी कॉलेज के सुधीर यादव व दिनेश कुमार की टीम ने दूसरा
और बीएसएनवी पीजी कॉलेज के स्टूडेंट प्रफुल्ल द्विवेदी व आशीष कुमार गौड़
की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
युगल
गायन-वादन प्रतियोगिता में केकेसी की छात्रा मानस एवं अभिषेक की टीम ने
पहला, नवयुग पीजी कॉलेज की निवेदिता पांडेय व प्रतीक्षा मिश्रा की टीम ने
दूसरा और महाराजा बिजली पासी कॉलेज के सूरज बहादुर व आशीष कुमार की टीम ने
तीसरा स्थान हासिल किया।
समूह गान प्रतियोगिता में केकेसी के स्टूडेंट
अभिषेक का ग्रुप ने पहला, गुरु नानक गर्ल्स की टीम ने दूसरा और महाराजा
बिजली पासी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह समूह नृत्य
प्रतियोगिता में केकेसी की टीम ने पहला, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की टीम ने
दूसरा और विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी
तरह नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में केकेसी के विनायक ग्रुप ने पहला, गुरु
नानक गर्ल्स कॉलेज की टीम ने दूसरा और केकेसी के ही बीबीए ग्रुप की टीम ने
तीसरा स्थान हासिल किया।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं