{"_id":"ff5c65bc23684f81118c070cd023a174","slug":"divya-appointed-as-a-student-community-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्या बनीं नवयुग कॉलेज छात्रा संघ की अध्यक्ष","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिव्या बनीं नवयुग कॉलेज छात्रा संघ की अध्यक्ष
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज में मंगलवार को छात्रा परिषद के लिए नामित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
एमए की छात्रा दिव्या राय को छात्रा परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बीएससी की वारिशा फिरदौस, बीए की आशा तिवारी, बीएड की चेतना भट्ट को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह बीए की छात्रा सुरभि मिश्रा और शुभि अग्रवाल को सचिव बनाया गया है। संयुक्त सचिव पद पर बीएससी की साक्षी रस्तोगी, बीए की मोनिका तिवारी, बीकॉम की कल्पना सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन
प्राचार्य नीरजा गुप्ता ने बताया कि वोटिंग के जरिए छात्रा परिषद नहीं चुनी जा सकती क्योंकि अभी इस पर रोक है। हमने छात्रा परिषद का चुनाव शिक्षकों की सिफारिश पर सीधे किया है।
विज्ञापन