फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   district commette_haryana_poor childrens_school admission

जिला कमेटी कराएगी गरीब बच्चों का स्कूलों में दाखिला

Fri, 27 Dec 2013 03:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
district commette_haryana_poor childrens_school admission
शिक्षा विभाग ने धारा 134ए के तहत हरियाणा के निजी स्कूलों को जिस तरह से घेरने की तैयारी की है, वह सिरे चढ़ गई तो स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को दाखिला देने से मना नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


विभाग के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री लगाएंगे, लेकिन हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना को देखते हुए सरकार के लिए इस मामले में नरम रुख अख्तियार करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने दाखिले की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जो ड्राफ्ट तैयार किया है। उसमें दाखिले के लिए आवेदन आनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन दाखिलों के लिए डाइट सेंटरों में 121 सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। दाखिला लेने वाले बच्चे जिले के सभी स्कूलों को मिलाकर कुल 25 प्राथमिकताएं दे सकेंगे।

इस प्रक्रिया में स्कूलों का रोल सीमित करने की तैयारी है। जिला स्तरी कमेटी ड्रा के माध्यम से नाम तय करके स्कूलों को सौंपेंगे और स्कूल कमेटी के बताए दाखिलों के लिए बाध्य होंगे। हरियाणा नॉलेज कार्पोरेशन लिमिटेड को इस आनलाइन दाखिला प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा।


स्कूलों में दाखिले की यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। तीन ड्रा निकाले जाने के बावजूद यदि सीटें बची रहती हैं तो 15 मार्च से पहले स्कूलों को दाखिले की लिस्ट संबंधित कमेटी को सौंपनी होगी।

इस प्रक्रिया में फर्जीवाड़े से बचने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर और बीपीएल परिवारों को अपनी आय का प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed