फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   distance education and course from MDU, read admission schedule

डिस्टेंस कोर्स के लिए MDU का शेड्यूल जारी

Wed, 16 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 16 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
distance education and course from MDU, read admission schedule

एमडीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय (डीडीई) में सत्र 2015-16 हेतु प्रवेश प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू होगी। डीडीई ने इस संबंध में प्रवेश सूचना जारी कर दी है। निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों का विवरण और प्रवेश संबंधित ब्यौरा एमडीयू व डीडीई की वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

विज्ञापन


बगैर विलंब शुल्क के 16 नवंबर तक बैंक चालान होगा। फिर 23 नवंबर तक शुल्क के साथ बैंक चालान होगा। 30 नवंबर तक डीडीई कार्यालय में प्रिंट कॉपी और बैंक चालान जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों में ले सकेंगे दाखिला
: गौरतलब है कि दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तहत बीए/बीकाम-प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, एमए (प्रीवियस एवं फाइनल)- हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, इतिहास, एमएससी-गणित (प्रीवियस एवं फाइनल), एमकाम-प्रीवियस एवं फाइनल पाठ्यक्रमों में विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनेटिक्स विभाग में रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग 17 से: रोहतक। एमडीयू के जेनेटिक्स विभाग में एमएससी-जेनेटिक्स प्रथम सेमेस्टर में सत्र 2015-16 की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 17 सिंतबर से शुरू होगी। काउंसिलिंग सुबह 10 बजे सेंटर फॉर बायोटेक्नोलोजी कार्यालय में होगी।

विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि एमएससी-जेनेटिक्स प्रथम सेमेस्टर में हरियाणा जनरल की 1, बीसीए की 1 और ईबीपी की 3 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसिलिंग की जाएगी। विद्यार्थियों को अपने मूल दस्तावेज सहित अन्य सभी डाक्यूमेंट्स और एक सेट सत्यापित कॉपी सहित साथ लाने होंगे।

22 सितंबर तक करें पीएचडी के लिए आवेदन
एमडीयू ने पीएचडी और यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कॉलरशिप (यूआरएस) की प्रवेश सारिणी में संशोधन किया है। रजिस्ट्रार डॉ. एसपी वत्स ने बताया कि पीएचडी और यूआरएस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 22 सितंबर होगी, जो कि पहले 15 सितंबर थी। पूर्व सारिणी के तहत निर्धारित 21 सितंबर की प्रवेश परीक्षाएं अब 26 को होंगी।


22 सितंबर की प्रवेश परीक्षाएं 28 को तो 24 की प्रवेश परीक्षाएं 30 सितंबर को होंगी। साक्षात्कार 3 अक्टूबर को होगा। प्रवेश काउंसिलिंग और फीस जमा कराने की तिथि 5 और 6 अक्टूबर होगी। पीएचडी हेतु प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी सेल काउंटर पर निर्धारित फीस देकर प्राप्त किया जा सकता है। एमडीयू की वेबसाइट पर भी ई-प्रॉस्पेक्टस उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed