फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute on new uniform in govt schools

नई स्कूल यूनिफॉर्म बनी बहस का मुद्दा

Wed, 07 Aug 2013 07:51 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
dispute on new uniform in govt schools

सरकारी सहायता प्राप्त रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज में नई स्कूल यूनिफॉर्म

विज्ञापन
लागू करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

माध्यमिक शिक्षक संघ ने नई यूनिफॉर्म लागू किए जाने का विरोध शुरू कर दिया है। संगठन का आरोप है कि स्कूल प्रशासन जबरदस्ती दूसरे रंग की यूनिफॉर्म बनाने के लिए गरीब बच्चों पर दबाव बना रहा है।

संगठन ने इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाकर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक से प्रधानाचार्य के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। संगठन के प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि सहायता प्राप्त स्कूलों में गरीब घर के बच्चे पढ़ते हैं।

अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान मे रखते हुए ही शासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा छठीं से आठवीं तक बच्चों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है।

वहीं, स्कूल प्रशासन ने निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों के चार हाउस बनाकर लाल, हरी, नीली और पीली रंग की यूनीफॉर्म लागू की है।

ये यूनिफॉर्म भी डालीगंज की एक विशेष दुकान से ही खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। संगठन ने कहा कि शिक्षाधिकारियों द्वारा यदि एक सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।

उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार यादव ने बताया कि किसी भी अभिभावक पर कोई दबाव नहीं बनाया गया है। ये हाउस ड्रेस है। इसका उद्देश्य बच्चों में एकरूपता के साथ हाउस एक्टीविटीज के दौरान कॉम्पटीशन की भावना विकसित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed