फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dispute on hindi syllabus of Lucknow university may ends tomorraw

‘मुर्दहिया’ vs ‘झांसी की रानी’ पर फैसला कल

Fri, 20 Sep 2013 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
dispute on hindi syllabus of Lucknow university may ends tomorraw

लखनऊ विश्वविद्यालय में हिंदी के सिलेबस बदलाव पर शिक्षकों में मतभेद के तहत प्रति कुलपति ने विभाग के सभी शिक्षकों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की।

विज्ञापन


इसमें बदलाव के पक्षधर और विरोधी दोनों शिक्षकों ने अपने-अपने पक्ष रखें। सिलेबस बदलाव पर फैसला शनिवार को होने वाली फैकल्टी बोर्ड की बैठक में किया जाएगा।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लविवि का शैक्षिक सत्र 16 जुलाई से शुरू हो चुका है। सत्र शुरू होने के दो महीने बाद हिंदी का सिलेबस बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। विभाग के शिक्षकों के साथ ही कॉलेजों ने इस पर काफी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेसी, केकेवी समेत कई कॉलेजों ने प्रस्तावित कोर्स परिवर्तन के खिलाफ कुलपति के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हिंदी विभाग में भी शिक्षकों का एक वर्ग कोर्स में प्रस्तावित बदलाव को मंजूर नहीं कर रहा है।

यह वर्ग प्रस्तावित पाठ्यक्रम से मैथिलीशरण गुप्त, आचार्य रामचंद्र शुक्ल और महादेवी वर्मा सहित उपन्यास ‘झांसी की रानी’ को हटाने से नाराज है।

शिक्षकों की नाराजगी कोर्स में विवादित पुस्तक ‘मुर्दहिया’ को शामिल करने पर भी है। प्रति कुलपति प्रो. एके सेनगुप्ता ने बताया कि शिक्षकों की बातें सुन ली गई हैं, लेकिन सिलेबस चेंज पर फैसला फैकल्टी बोर्ड की बैठक में ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed