{"_id":"84433e08ededef20d6106e67e4d37268","slug":"dispute-on-dbs-merit-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में बुध्ावार को माहौल गरम रहा। 78 परसेंट से कम पर दाखिला नहीं होने के कॉलेज के फरमान से एडमिशन की चाह रखने वाले कैंडिडेट्स खफा नजर आए।
विज्ञापन
डीबीएस में 78 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं मिलेगा
छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के हाथापाई की। छात्रों का बरताव देख प्राचार्य में भी एक छात्र के थप्पड़ जड़ दिया। उसके बाद छात्र विरोध करने लगे। छात्रों ने प्राचार्य के खिलाफ पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टूट गई युवाओं की उम्मीदें
मामला बढ़ता देख कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया रोकी गई और कॉलेज में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान छात्रों का कहना था कि कॉलेज के इस फरमान ने उत्तराखंड में रहने वाले युवाओं की उम्मीदें तोड़ दी हैं। क्योंकि उत्तराखंड बोर्ड से पास होने वाले छात्रों के इतने ज्यादा अंक नहीं आते। मामले के संबंध में प्राचार्य और प्रोक्टोरियल स्टाफ के बीच बैठक की जारी है।
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कालेज में मंगलवार की शाम सीटों की तादाद बढ़ जाने के बावजूद मेरिट सूची में 78.2 प्रतिशत तक कटऑफ रही।
अर्से बाद बनाई गई मेरिट
कॉलेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक एक कटऑफ तय कर दी जाती थी। इस बार दस वर्ष से अधिक समय बाद मेरिट सूची तैयार की गई है। इस दौरान कॉलेज में नए कर्मचारी आ जाने के बाद मेरिट सूची तैयार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें