फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dispute on dav admission

डीएवी में दाखिलों पर हुआ बवाल

Thu, 30 Jan 2014 01:09 PM IST
अमर उजाला/ देहरादून
अमर उजाला/ देहरादून Updated Thu, 30 Jan 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
dispute on dav admission

देहरादून के डीएवी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एक घंटे तक जमकर तू-तू मैं-मैं
छात्र नेता स्वाती नेगी ने दाखिले खुलवाने को काउंटर बंद कराकर प्राचार्य कार्यालय में धरना शुरू किया तो छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा से उनकी जबर्दस्त बहस हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर तू-तू मैं-मैं होने के बाद स्वाती ने सिद्धार्थ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी।

पढ़ें, बेरहम बाप ने किसी और को सौंप दिया जिगर का टुकड़ा
विज्ञापन


बुधवार को स्वाती नेगी ने बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के दाखिले खुलवाने की मांग करते हुए सभी काउंटर बंद कराए और प्राचार्य कार्यालय में धरने पर बैठ गईं। इस बीच छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा भी प्राचार्य कार्यालय पहुंचे और उन्होंने मांग का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कहां, कब होंगे पंचायत चुनाव जानने के लिए पढ़ें...

बाद में स्वाती ने कॉलेज की पुलिस चौकी में दी तहरीर में सिद्धार्थ पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

स्वाती ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा कि सभी छात्र संगठन दाखिले खोलने के पक्ष में नहीं हैं।

नहीं खुलेंगे एडमिशन
प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने साफ कर दिया है कि प्रथम वर्ष में दाखिले संभव नहीं हैं। अनुमन्य से अधिक दाखिलों पर राज्यपाल पहले ही नाराजगी जता चुके हैं।


पढ़ें, अब उत्तराखंड को टक्कर देंगे उत्तराखंडी

वहीं, प्रदेश की उच्च शिक्षा से संबंधित एक अपील में डीएवी कॉलेज उच्च न्यायालय में पार्टी बना हुआ है। अपील में कालेज को उच्च शिक्षा की खराब हालत का प्रतीक बताया गया है।

डीएवी का ठेका लेने वाला कोई नहीं
डीएवी कॉलेज में हावी राजनीति की वजह से ठेकेदार भी कॉलेज का कोई काम हाथ में लेने से कतरा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने करीब सवा दो करोड़ रुपए की लागत से 18 कमरों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे।

पढ़ें, पीएम की 'शरण' में उत्तराखंड के सीएम

लेकिन किसी भी ठेकेदार ने टेंडर नहीं भरा। इसकी अंतिम तिथि 27 जनवरी थी। प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने निविदाएं दोबारा मंगाई जा रही हैं। इस बार भी कोई टेंडर नहीं मिला तो काम पीडब्ल्यूडी से कराया जाएगा। इससे पहले भी कैंटीन के ठेके को लेकर भी इसी तरह की स्थिति पैदा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed