फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in soi supporters in punjab university campus

पीयूः आपस में भिड़े सोई समर्थक, खूब चले लात-घूंसे

Sun, 17 May 2015 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 May 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
dispute in soi supporters in punjab university campus

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में सोई छात्र समर्थक आपस में भिड़ गए। करीब पांच मिनट तक छात्रों के बीच हाथापाई होती रही। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और पीयू सिक्योरिटी गार्ड्स ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। यह हाथापाई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में दाखिले के लिए हो रहे एंट्रेंस टेस्ट के बाद हुई।

विज्ञापन


5 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी
पांच वर्षीय लॉ कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में 5138 स्टूडेंट्स (89.37 फीसदी) अपीयर हुए। इन स्टूडेंट में अधिकतर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से थे। 5749 स्टूडेंट्स ने एंट्रेंस के लिए आवेदन किया था। वहीं कैंपस में दोपहर बाद गाड़ियों की लंबी लाइनों से जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


किसी ने दिए हेल्पलाइन नंबर, किसी ने आईपीएल पास
सितंबर में होने वाले छात्र काउंसिल चुनाव के लिए छात्रों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को लॉ एंट्रेंस टेस्ट से पहले और बाद में सभी छात्र संगठनों ने पेम्फलेट बांटे, जिनमें सभी विभागों के लिए स्टूडेंट्स के हेल्पलाइन नंबर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने स्टूडेंट्स को एग्जामिनेशन सेंटर तक पहुंचाने में भी मदद की। उधर सोई के एक छात्र नेता पीयूष आनंद ने आईपीएल मैच के फ्री टिकट बांटने के लिए फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर दे दिया। अमर उजाला ने जब पीयूष से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उसने आईपीएल के फ्री पास दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed