फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dent in punjab university chandigarh through drone

पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा में ड्रोन से सेंध, आउटसाइडर काबू

Thu, 13 Aug 2015 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 13 Aug 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
dent in punjab university chandigarh through drone

छात्र संगठन चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के सारे दावे उस वक्त धरे रह गए जब एक आउटसाइडर ने अपने ड्रोन से इसमें सेंध लगा दी। स्टूडेंट सेंटर पर ड्रोन मंडराते देख पीयू सिक्योरिटी और पुलिस में हड़कंप मच गया। ड्रोन उड़ा रहे युवक को काबू कर लिया गया और ड्रोन कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


बुधवार को पीयू स्टूडेंट सेंटर पर काफी भीड़ थी। गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन अपना पैनल घोषित कर रहा था। ठीक उसी समय हवा में ड्रोन मंडराने लगा। मौके पर सुरक्षा के लिए सेक्टर-11 थाने के प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन


ड्रोन उड़ा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रोन उतारा गया तो उसमें कैमरा लगा हुआ था। ड्रोन उड़ा रहे युवक की पहचान पंजाब के मोगा निवासी चरणजीत के रूप में हुई। चरणजीत ने पुलिस को बताया कि वह फोटो ग्राफी का काम करता है। जिनका पैनल घोषित हो रहा है, उन्होंने ही उसे बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद चरणजीत को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन को कब्जे में लिया है। इसे जांच के लिए सीएफएसएल भेजा जाएगा।

ड्रोन को गाड़ी में रख कर लाया गया था। छोटी सी चीज है, उसका पता नहीं चला। ड्रोन उड़ा रहे लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
- डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी अफसर, पीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed