{"_id":"ce269b5a3e37eebf9fa7be8e240acb58","slug":"dent-in-punjab-university-chandigarh-through-drone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा में ड्रोन से सेंध, आउटसाइडर काबू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी की सुरक्षा में ड्रोन से सेंध, आउटसाइडर काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संगठन चुनाव से पहले पंजाब यूनिवर्सिटी में सुरक्षा के सारे दावे उस वक्त धरे रह गए जब एक आउटसाइडर ने अपने ड्रोन से इसमें सेंध लगा दी। स्टूडेंट सेंटर पर ड्रोन मंडराते देख पीयू सिक्योरिटी और पुलिस में हड़कंप मच गया। ड्रोन उड़ा रहे युवक को काबू कर लिया गया और ड्रोन कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
बुधवार को पीयू स्टूडेंट सेंटर पर काफी भीड़ थी। गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन अपना पैनल घोषित कर रहा था। ठीक उसी समय हवा में ड्रोन मंडराने लगा। मौके पर सुरक्षा के लिए सेक्टर-11 थाने के प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पहले से ही मौजूद थे।
विज्ञापन
ड्रोन उड़ा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। ड्रोन उतारा गया तो उसमें कैमरा लगा हुआ था। ड्रोन उड़ा रहे युवक की पहचान पंजाब के मोगा निवासी चरणजीत के रूप में हुई। चरणजीत ने पुलिस को बताया कि वह फोटो ग्राफी का काम करता है। जिनका पैनल घोषित हो रहा है, उन्होंने ही उसे बुलाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने पूछताछ के बाद चरणजीत को छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन को कब्जे में लिया है। इसे जांच के लिए सीएफएसएल भेजा जाएगा।
ड्रोन को गाड़ी में रख कर लाया गया था। छोटी सी चीज है, उसका पता नहीं चला। ड्रोन उड़ा रहे लड़के को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
- डॉ. जितेंद्र ग्रोवर, चीफ सिक्योरिटी अफसर, पीयू