फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University student union election

इस बार ये हैं डीयू छात्रसंघ चुनावों के मुद्दे

Tue, 12 Aug 2014 05:01 AM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi University student union election

दिल्ली विवि छात्रसंघ (डूसू) चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ ही कैंपस में छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन अपने-अपने तरीके से मैदान में उतर चुके हैं। इस बार डूसू चुनावों में एफवाईयूपी बनाम सी-सैट मुद्दा अन्य मुद्दों पर हावी रहने की संभावना है।

विज्ञापन


कैंपस के विभिन्न कॉलेजों में पहुंचकर संगठन अपने-अपने मुद्दों से छात्रों को परिचित कराने मे जुट गए हैं। बताते चलें कि दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव 12 सितंबर को होने हैं।
विज्ञापन


हर बार की तरह दो प्रमुख छात्र संगठन एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच मुकाबला कड़ा रहने की संभावना है। हालांकि एफवाईयूपी को रोल बैक कराने की नींव तैयार करने वाला संगठन आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन) इस बार दोनों संगठनों को टक्कर दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार के दम पर इन्होंने बनाई बड़ी रणनीति

Delhi University student union election

वहीं केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद एबीवीपी ने बड़े स्तर पर रणनीति के साथ एफवाईयूपी के खिलाफ आंदोलन चलाया। जिसके लिए संगठन ने मानव संसाधन विकास मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

नतीजा यह रहा कि चौतरफा दबाव के बीच कुलपति को एफवाईयूपी को रोल बैक करना पड़ा। लिहाजा एबीवीपी का इस मुद्दे को डूसू चुनावों में भुनाने की तैयारी कर रही है।

वहीं, एनएसयूआई के पास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। लेकिन सी-सैट का विरोध एनएसयूआई को एक मुद्दा मिल गया है। एनएसयूआई इसे पुरजोर तरीके से छात्रों के सामने उठाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed