{"_id":"3e57ae7342140abb2102f3e73a16139b","slug":"delhi-university-strike-today-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय में हड़ताल आज","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय में हड़ताल आज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हिंदू कॉलेज से दो शिक्षकों को निकाले जाने का मामला गरमा गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने मंगलवार (10 मार्च) को इसके खिलाफ हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन ने नो वर्क नो पे का आदेश जारी किया है। डीयू ने कॉलेजों को लिखे पत्र में कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिक्षक स्टूडेंट की हाजिरी शीट पर हस्ताक्षर जरूर करें। कॉलेजों से हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षकों की जानकारी 11 मार्च तक भेजने को कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने मंगलवार को हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों से शामिल होने की अपील की गई है। वहीं डीयू रजिस्ट्रार की ओर से कॉलेजों को लिखे पत्र में कहा कि 10 मार्च सभी छुट्टियों को रद्द कर दिया है। इस तरह से विवि ने टीचर्स को भी हाजिरी सिस्टम के दायरे में ला दिया है। कॉलेजों को कहा गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि यूजीसी केनिर्देशों व हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन ना हो।
विज्ञापन
डूटा ने हड़ताल को रोकने के लिए उठाए गए इस कदम को गलत बताया है। डूटा की ओर से लिखित बयान जारी कर कहा है कि नो वर्क नो पे का आदेश जारी कर लोकतंात्रिक तरीके से की जा रही हड़ताल को रोका जा रहा है। डूटा ने इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन