{"_id":"ab71337aea0b070e5bf165e70809dd81","slug":"delhi-university-online-journal-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के ऑनलाइन जर्नल में दिखाइए अपना हुनर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू के ऑनलाइन जर्नल में दिखाइए अपना हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Nov 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कविता-कहानी लिखने का शौक रखते हैं या पेंटिंग्स बनाने का या फिर फोटो खींचने में रुचि है तो आपकी कला आपको डीयू विधा में स्थान दिला सकती है।
विज्ञापन
इससे छात्रों की रचनाओं को ई जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा, जहां से ग्लोबल स्तर पर उनको देखा जा सकेगा और उन्हें पहचान मिलेगी। डीयू ने डीयू विधा ऑनलाइन जर्नल के लिए छात्रों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने डीयू विधा ऑनलाइन पत्रिका का पहला अंक 2013 नवंबर में प्रकाशित किया था। अब इस पर छात्र एक बार फिर से अपनी कला प्रदर्शित कर सकते हैं। छात्र अपनी कृतियों को हिंदी, अंग्रेजी या फिर अनुवाद करके भेज सकते हैं।
विज्ञापन
इसमें भाग लेने की शर्त यह है कि वह कहीं भी प्रकाशित न हुई हो। इस पर पांच कविताएं, एक या दो कथा या फिर तीन पेंटिंग्स, फोटोग्राफ या फिर स्केच भेज सकते हैं।
कृतियों को भेजने के लिए छात्रों को dujournals.creative@gmail.com का प्रयोग करना होगा। दरअसल, इस पहल के पीछे प्रशासन का मकसद छात्रों की प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देनी है।