{"_id":"a3c68fa340c9a4891a957659d8388017","slug":"delhi-university-is-ready-for-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के लिए तैयार दिल्ली यूनिवर्सिटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दीक्षांत समारोह के लिए तैयार दिल्ली यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 May 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह 30 मई को होगा। इस बार यह समारोह कुलपति कार्यालय की बजाय डीयू खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
हालांकि मुख्य अतिथि का नाम फाइनल नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि एम्स के निदेशक प्रो. एमसी मिश्रा मुख्य अतिथि हो सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुख्य अतिथि पर अंतिम निर्णय नहीं होने से समारोह में देरी हुई है। अब तक यह समारोह फरवरी-मार्च में होता आया है। दरअसल, अक्तूबर में कुलपति का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में प्रशासन की सोच थी कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाया जाए, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन वहां भी बात न बनने पर प्रोफेसर एमसी मिश्रा को आमंत्रित किया गया। प्रोफेसर मिश्रा से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।