फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University declared the dates of students union election

दिल्ली यूनिवर्सिटी की नई जंग 3 सितंबर से

Wed, 06 Aug 2014 05:02 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi University declared the dates of students union election

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए 12 सितंबर को मतदान होंगे। नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 3 सितंबर घोषित की गई है। डीयू के केमिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डीएस रावत को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


चुनाव में इस बार सुप्रीम कोर्ट और लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों का जोर रहेगा। डीयू प्रशासन ने इनका सख्ती से पालन कराने की घोषणा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
विज्ञापन


12 सितंबर को दिन के कॉलेजों में सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक वोट डाले जा सकेंगे। सांध्यकालीन कॉलेजों में वोट डालने का समय शाम 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ सतीश कुमार होंगे निर्वाचन अधिकारी

Delhi University declared the dates of students union election

प्रत्याशियों को नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय (कॉन्फ्रेंस सेंटर) और सेंट्रल काउंसिल चुनाव के लिए उम्मीदवार को नामांकन पत्र संबंधित कॉलेज और विभाग में जमा कराना होगा।

पर्शियन विभाग के प्रोफेसर चंद्रशेखर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी और डीयू परीक्षा विभाग में ओएसडी डॉक्टर सतीश कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन 3 सितंबर को दोपहर तीन बजे तक भरे जाएंगे। नामांकित पत्रों की छटाई का काम दोपहर 3:15 तक होगा। नामांकित प्रत्याशियों की सूची शाम 5:00 बजे जारी की जाएगी।

प्रत्याशी को सिक्योरिटी के रुप में अपना बैंक ड्राफ्ट 4 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक जमा कराना होगा। उम्मीदवार 5 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 5 सितंबर शाम 5:00 बजे जारी की जाएगी। वोटों की गिनती की तारीख और समय बाद में घोषित किए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed