फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university craze hit in abroad

विदेशों में भी हिट है दिल्ली यूनिवर्सिटी की पढ़ाई का क्रेज

Tue, 26 Jan 2016 01:23 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi university craze hit in abroad

दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सेज में पढ़ाई करने का क्रेज देसी ही नहीं विदेशी छात्रों में भी कम नहीं है। इसका अंदाजा डीयू में विदेशी छात्रों के पंजीकरण प्रक्रिया से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


डीयू में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत विभिन्न कोर्सेज में विदेशी छात्रों के लिए दाखिले के लिए चार जनवरी से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई है।

लगभग तीन सप्ताह की इस प्रक्रिया में विभिन्न पाठ्यक्रम में अब तक 32 देशों के छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि इन पाठ्यक्रमों में सबसे ज्यादा पंजीकरण अंडर ग्रेजुएट (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए ही हो रहे हैं।

विज्ञापन

विदेशी छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चार जनवरी से शुरू हुई

Delhi university craze hit in abroad

डीयू के डिप्टी डीन विदेशी छात्र (पंजीकरण) डॉ. अमृत कौर बसरा ने बताया कि यहां पढ़ने के लिए विदेशी छात्रों में काफी रुझान है। उन्होंने बताया कि विदेशी छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चार जनवरी से शुरू हुई।


और अब तक 32 देशों के 283  बच्चे अब तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इन में सबसे अधिक अफगानिस्तान, नेपाल, के छात्र हैं। जबकि अमेरिका, कनाडा, ईरान, इराक, से भी काफी पंजीकरण हुए हैं। पाकिस्तान से अब तक एक भी पंजीकरण नहीं हुआ है। सबसे अधिक यूजी पाठ्यक्रमों के लिए व उसके बाद पीएचडी के लिए पंजीकरण हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराने की तिथि अलग-अलग है। एमबीए व मैनेजमेंट स्टडी में पीएचडी के लिए 29 फरवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया जारी है जबकि एमफिल व पीजी (एमबीए को छोड़कर), यूजी व सर्टिफिकेट प्रोग्राम, डिप्लोमा, के लिए 31 मार्च तक की तिथि है। वहीं पीएचडी के लिए 30 अप्रैल तक की तिथि निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed