{"_id":"1efe34b45f7321762f14cc2d54bd4569","slug":"delhi-gov-schools-final-exam-starts-from-february-28th","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गई दिल्ली के सरकारी स्कूलों की एग्जाम डेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आ गई दिल्ली के सरकारी स्कूलों की एग्जाम डेट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में चौथी से लेकर 11वीं तक की कक्षाओं के लिए फाइनल एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
मार्निंग शिफ्ट स्कूलों की दसवीं की परीक्षा 28 फरवरी से 22 मार्च तक चलेंगी। जबकि ईवनिंग शिफ्ट की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। दसवीं के छात्रों का पहला पेपर गणित का होगा।
मार्निंग शिफ्ट के लिए पांच मार्च को व ईवनिंग की 6 मार्च को अंग्रेजी का पेपर होगा। साइंस का पेपर मार्निंग के लिए 11 मार्च व ईवनिंग के लिए 12 मार्च को होगा। मार्निंग शिफ्ट का 13 मार्च को हिंदी का व ईवनिंग शिफ्ट का 14 मार्च को पेपर होगा।
विज्ञापन
15 मार्च को मार्निंग शिफ्ट के लिए पंजाबी, ऊर्दू व संस्कृत का पेपर होगा जबकि ईवनिंग वालों के लिए यह पेपर 18 मार्च को होगा। इसी तरह सोशल साइंस का पेपर मार्निंग शिफ्ट के लिए 21 मार्च व ईवनिंग के लिए 22 मार्च को होगा।
विज्ञापन
चौथी व छठी की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी। जबकि पांचवी, सातवीं आठवीं व नौंवी की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। 11वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। चौथी से 11वीं तक की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होंगी।
नौंवी व 11वीं में जिन विषयों में ओपन टेक्सट बेस्ड परीक्षा होनी है उसका समय दोपहर 2:30 बजे से सायं 6 बजे तक है। छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त मिलेगा।