{"_id":"e76b804bdf305285bedec5176ec53bed","slug":"delay-in-10th-12th-re-evalution-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के लिए बड़ी खबर, लटक सकता है रिजल्ट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों के लिए बड़ी खबर, लटक सकता है रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 24 Jun 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
मैट्रिक और जमा दो के अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन करवाने के लिए निर्धारित से कम शुल्क भेजा है। इसके अलावा उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने अपने मूल प्रमाण पत्र भी बोर्ड को नहीं भेजे हैं। ऐसे सैकड़ों विद्यार्थियों का परिणाम नहीं घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड के जारी आदेशों के अनुसार इन विद्यार्थियों को शीघ्र ही अपने मूल प्रमाण पत्र और पूरा शुल्क जमा करवाने को कहा गया है, साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने जून माह में संचालित कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था या फिर निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश पत्र भरे थे।
विज्ञापन
ऐसे विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट परीक्षा अब सितंबर माह में ली जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि सितंबर माह में कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने स्कूलों के माध्यम से 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जीएनएम का परिणाम घोषित
प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रार काउसिंल ने एएनएम प्रथम, और जीएनएम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष का अनुपूरक परिणाम घोषित किया है। एएनएम प्रथम वर्ष में 21 छात्राओं ने परिणाम दिया था, इसमें सभी छात्रों ने परीक्षा उर्त्तीण की है।
वही, बीबीएनएम प्रथम में 256 छात्राओं ने परीक्षा दी थी इसमें भी सभी छात्राएं पास हुई है। जेएनएम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 127 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, इसका परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। जीएनएम तृतीय में 57 छात्रों में से 56 छात्राएं पास हुई है।