फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun top school

दून के इन स्कूलों में पढ़ने से बदल जाती है किस्मत

Thu, 18 Sep 2014 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
dehradun top school

देहरादून अपनी स्कूलिंग के लिए देश ही नहीं दुनिया में भी पहचान रखता है। अपने स्कूलों के कारण ही देहरादून एजूकेशन हब के नाम से प्रसिद्घ है। यहां कई हस्तियों और उनकी संतानों ने शिक्षा प्राप्त की है। आइए जानते हैं ऐसे ही दून के प्रमुख स्कूलों के बारे में...

विज्ञापन


दून स्कूल
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दून स्कूल अपनी स्कूलिंग के लिए दुनिया भर में ऐसे ही नहीं जाना जाता है। सालों से गांधी परिवार के बेटे इसी स्कूल में पढ़ते आ रहे हैं। यहां की एजुकेशन का लोहा केवल गांधी परिवार ही नहीं मानता, बल्कि देश की अन्य चर्चित हस्तियां भी यहीं से पढ़कर आज बड़े ओहदों पर काबिज हैं।
विज्ञापन


गांधी परिवार के लिए दून स्कूल में पढ़ना एक परंपरा जैसा है, इस परंपरा की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1945 में की थी। आपको बता दें कि राजीव गांधी वेल्हम स्कूल में पढ़ना चाहते थे। लेकिन पं जवाहर लाल नेहरू चाहते थे कि राजीव गांधी और संजय गांधी दून स्कूल में पढ़ाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी के दून स्कूल में एडमिशन लेने के बाद संजय गांधी ने 1956 में दून स्कूल में एडमिशन लिया। यहीं से आईएससी एग्जाम पास करने के बाद राजीव गांधी ने इंग्लैंड में अपनी आगे की पढ़ाई की।

संजय गांधी एक औसत छात्र थे

दून स्कूल में संजय गांधी एक औसत दर्जे के छात्र थे। कहा जाता है कि वो पढ़ाई को लेकर सीरियस नहीं थे। राजीव और संजय गांधी के नक्शे कदम पर चलकर वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दून स्कूल में एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते 1981-83 तक राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी।

इसके बाद राहुल ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा से 1994 में अपनी कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल की डिग्री हासिल की।

कई सालों से चली आ रही दून स्कूल में एजूकेशन लेने की इस परंपरा में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वढ़ेरा गांधी ने भी निभाई। दिसंबर 2012 में प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान का एडमिशन दून स्कूल में करवाया है।

इसके साथ ही प्रसिद्व निशानेबाल अभिवन बिंद्रा, लेखक और पीपली लाइव के को-डायरेक्टर महमूद फारुखी सहित कई अन्य बड़े पत्रकार, राजनीतिज्ञ, मंत्रियों, अभिनेता-अभिनेत्रियों ने दून स्कूल से स्कूलिंग की है।

एक नजर में दून स्कूल
स्थापनाः 10 सितंबर 1935
संस्थापकः सतीश रंजन दास
फैकल्टीः 70
कैंपसः 69 एकड़
फीसः
भारतीयों के लिए- 6,10,000
विदेशियों के लिए- 7,62,500

Trending Videos

वेल्हम स्कूल

dehradun top school

बॉलीवुड के मुख्य अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई है। यही नहीं सोनाली बेंद्रे ने भी इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है।

वर्तमान में लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार भी वेल्हम गर्ल्स की छात्रा रह चुकी हैं। अंबिका सोनी भी वेल्हम में पढ़ाई कर चुकी हैं।

'मैं हू ना' फिल्‍म के अभिनेता जायद खान की स्कूलिंग वेल्हम ब्वॉयज स्कूल से हुई है। मशहूर क्रिकेटर और सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने भी इसी स्कूल में पढ़ाई की है। देश के कैबिनेट मिनिस्टर मणि शंकर अय्यर ने भी वेल्हम ब्वॉयज से ही शिक्षा प्राप्त की है।

वेल्हम गर्ल्स स्कूल
फैकल्टी - 81
छात्राएं - 600
पता - नं. 12 सर्कुलर रोड,
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 0135-2657223, 2659690, 2657378, 6670100
ईमेल - mainschool@welhamgirls.com
wgs_admissions@welhamgirls.com

वेल्हम ब्वॉयज स्कूल
फैकल्टी - 60
छात्र - 550
पता - 5, सर्कुलर रोड,
डालनवाना, देहरादून 248001
फोन नं - 91-135-2657120, 2652935

द एशियन स्कूल

dehradun top school

द एशियन स्कूल देहरादून के पॉश इलाके इंदिरा नगर, वसंत विहार में मौजूद है। इसे 2000 में एशियन ए‌जूकेशन चैरिटेबल सोसाइटी द्वारा स्‍थापित किया गया था। यह सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त इंगलिश मिडियम स्कूल है और यहां एक से कक्षा बारवीं तक पढ़ाया जाता है।

यह बोर्डिंग स्कूल है और यहां लड़कियों के लिए अलग भवन बनाया गया है। एशियन स्कूल छह एकड़ में फैला हुआ है और यहां छात्र-छात्राओं के लिए तीन आवासीय ब्लॉक, ‌स्विमिंग पूल, जिम और टेनिस, बास्केटबॉल के लिए कोट है।

पढ़ाई के साथ यहां बच्चों के अंदर क्रिएटिविटी को भी निखारा जा‌ता है।

सेंट जॉजफ एकेडमी
सेंट जॉजफ में आईसीएसई बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है। इसकी स्‍थापना 1934 में स्‍थापित किया गया था। यह देहरादून के राजपुर रोड में मौजूद है।

यह स्कूल दसवीं और बारवीं में अपने बेहतर रिजल्ट के लिए जाना जाता है। स्कूल में एक एडिटोरियम में हो जो 1984 में बनाया गया था और जिसका उद्घाटन मदर टेरेसा ने किया था।

इस स्कूल से देश की कई बड़ी ‌हस्तियां पढ़ी हैं। इन हस्तियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं।
प्रहलाद कक्कड़- जेनेसिस फिल्म प्रोडक्शन के संस्‍थापक और निर्देशक
ओपी भट्ट- पूर्व एसबीअसई चेयरपर्सन
पद्म भूषण वीएन कॉल

सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी

dehradun top school

उत्तराखंड के मसूरी में स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज आईसीएसई पैर्टने पर आधारित है। यह स्कूल 400 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इसकी स्‍थापना 1853 में हुई थी और इसे एक कॉटेज में खोला गया था। जिसका नाम मैनर हाउस था। इसलिए उस वक्त यहां के छात्रों को मैनेरीटीस कहा जाता था।

यह स्कूल देश दुनिया में अपनी शिक्षा के लिए बेहद प्रसिद्घ है। भारतीय वायुसेना ने इस स्कूल को ट्रेनर जेट एयरक्राफ्ट टीएस-11 भेंट में दिया है। यह स्कूल मसूरी शहर से पांच किमी. दूर बार्लोंगंज में मौजूद है। इस स्कूल से देश की कई बड़ी ‌हस्तियां पढ़ी हैं।

शिव कुमार गुप्ता- एमआईबी गोल्ड मेडलिस्ट

एमएस गिल - भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री
लकी अली- गायक, कलाकार
कंवलजीत सिंह- टीवी एक्टर
आरपी जोशी- आईपीएस ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed