{"_id":"463d100c5f2bb27f5e966bb3853785ad","slug":"dehradun-student-union-election-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने की ड्रॉइंग रूम 'मार्केटिंग'","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्र नेताओं ने की ड्रॉइंग रूम 'मार्केटिंग'
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
Updated Sun, 25 Aug 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून के कॉलेजों में संडे को सन्नाटा नजर आया लेकिन बाहरी क्षेत्रों में छात्र नेता वोट की खातिर मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
विकासनगर से लेकर बाजपुर तक छात्र नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के हक में वोट मांगने के लिए गए। रविवार की छुट्टी भी नेताओं ने आराम करने के बजाए वोटों की गुणा-गणित में दिन बिताया।
पढ़ें: कॉलेज दीवार बनेगी ‘वॉल ऑफ डेमोक्रेसी’
विज्ञापन
पट्टू ग्रूप के छात्र नेता रिंकू ने बताया कि रविवार को कॉलेज में छात्र-छात्राओं की छुट्टी होने की वजह से उन्होंने दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को अपने प्रचार का हिस्सा बनाया। इसके लिए उन्होंने कई टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
घर-घर जाकर अपना चुनाव प्रचार
वह खुद बाजपुर में रविवार को चुनाव प्रचार करने के लिए गए। डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने साहिया, कालसी, हर्बटपुर और विकासनगर में घर-घर जाकर अपना चुनाव प्रचार किया है। इसके अलावा उनकी कई और टीमों ने कई दूसरे क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। डीएवी में एबीवीपी की ओर से प्रत्याशी सिद्धार्थ राणा ने कहा कि उन्होंने कॉलेज की छुट्टी होने की वजह से विकासनगर, लांघा रोड आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया।
अपने हक में वोट की अपील
विकास ग्रुप के विकास नेगी ने बताया कि उन्होंने भी विकासनगर और साहिया में अपना चुनाव प्रचार किया है। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई प्रत्याशी महादेव रतूड़ी ने भी चुनाव प्रचार के लिए बाहरी क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया जबकि एबीवीपी प्रत्याशी विपिन कांबोज ने बिहारीगढ़ आदि क्षेत्रों में अपने हक में वोट की अपील की। डीबीएस कॉलेज प्रत्याशी भी कॉलेज की छुट्टी होने की वजह से बाहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार करते नजर आए।